Breaking News

  • ज्वालाजी में शुरू हुआ HPVHA का परियोजना कार्यालय
  • जवाली में कृषि मंत्री ने दी 86 लाख रुपए की परियोजनाओं की सौगात
  • हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी चाहिए तो इंटरव्यू के लिए यहां पहुंचें
  • विक्रमादित्य बोले-हिमाचल में काम के लिए कोई भी आए, सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
  • शिमला पहुंचे पैरा ओलंपिक रजत पदक विजेता निषाद, युवाओं को दिया ये संदेश
  • शिमला-परवाणू एनएच पर थार और सेंट्रो में जोरदार टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान
  • कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 200 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन
  • ज्वालाजी में दो अक्तूबर से हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध, निर्देश जारी
  • शिमला : IGMC के पास खड़ी ऑल्टो पर गिरा देवदार का पेड़, भारी नुकसान
  • मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, IGMC पहुंचे, डॉक्टर ने दी आराम की सलाह

हिमाचल : सेब की बिक्री को लेकर सरकार, बागवान और आढ़तियों में ठनी

ewn24news choice of himachal 20 Jul,2023 6:36 pm

    सरकार की दो टूक- वापस नहीं लेंगे फैसला, बागवान समर्थन में

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन जैसे ही चरम की तरफ बढ़ रहा है सेब की बिक्री को लेकर सरकार, बागवानों और आढ़तियों के बीच ठन गई है। दरअसल, सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने इस साल से मंडियों में सेब को किलो के हिसाब से बेचने का फैसला लिया है। यह आढ़तियों को रास नहीं आ रहा है। इसकी वजह ये है कि नई व्यवस्था से आढ़तियों का मोटा पैसा नहीं बन रहा है। परिणामस्वरूप किलो के हिसाब से सेब खरीदने को लेकर आढ़तियों ने हड़ताल कर दी है।
    हिमाचल : सेब की बिक्री को लेकर सरकार, बागवान और आढ़तियों में ठनी

    हिमाचल प्रदेश आढ़ती महासंघ के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने कहा कि किलो के हिसाब से सेब खरीद का स्वागत है लेकिन मंडियों में इतनी जगह नहीं है जिससे सेब को किलो के हिसाब से खरीदा जाए। सरकार पहले मंडियों में उचित जगह उपलब्ध करवाए या यूनिवर्सल कार्टन को लागू करे। उसके बाद आढ़तियों को किलो के हिसाब से सेब बेचने में कोई परेशानी नहीं है।

    हरीश ठाकुर ने कहा कि कुछ तथाकथित बागवान संगठन राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए उन पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने इसे हिमाचल की मंडियों को बर्बाद करने की साजिश बताया और सरकार को कोई बीच का रास्ता निकालने की मांग की है। यूनिवर्सल कार्टन से ही इसका स्थाई समाधान हो सकता है। कल शाम तक उनकी सांकेतिक हड़ताल है सरकार उनसे बातचीत करके हल निकाले।
    कुल्लू से मनाली आने-जाने के लिए सड़क मार्ग तय, जानिए कैसे होगी आवाजाही

    वहीं, फल, फूल सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान और अन्य बागवानों का कहना है कि प्रदेश सरकार का किलो के हिसाब से सेब बेचने का फैसला बागवानों के हित में है। ऐसे में किलो के हिसाब से ही आढ़ती मंडियों में खरीदें। कुछ आढ़ती अपने निजी फायदे के लिए बागवानों का शोषण करते रहे हैं जो अब सहन नहीं होगा। बागवान किलो के हिसाब से सेब बिक्री से खुश हैं। कुछ आढ़ती अपने फायदे के लिए इस व्यवस्था को फेल करने में तुले हैं ताकि मंडियों में वह अपनी मनमानी कर सकें।

    उधर बागवानी मंत्री जगत नेगी ने दो टूक साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार ने किलो के हिसाब से सेब बेचने का जो फैसला लिया है वह किसी भी सूरत में वापस नहीं किया जाएगा। आढ़तियों को किलो के हिसाब से ही सेब खरीदना होगा। इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 24 किलो के हिसाब से यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली की ग्रीडिंग के तहत सेब बेचने का फैसला लिया है ताकि बागवानों को लूट से बचाया जा सके।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather