Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल ग्रामीण विकास विभाग आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर को नहीं मिल रहा समान वेतन, मामला विचाराधीन

ewn24news choice of himachal 24 Sep,2023 4:32 am

    मानसून सत्र में लिखित सवाल के जवाब में दी जानकारी

    शिमला। हिमाचल ग्रामीण विकास विभाग के तहत रखे आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर को समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर को समान वेतन दिए जाने संबंधित मामला सरकार के विचाराधीन है। यह जानकारी ऊना के विधायक सतपाल सत्ती के लिखित सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने मुहैया करवाई है।
    मानसून सत्र : ढलियारा कॉलेज में इंडोर स्टेडियम के लिए 25 लाख रुपए जारी, कवायद तेज

    जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभाग द्वारा कार्यान्वित विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिकाओं के आधार पर निर्धारित वेतन का भुगतान किया जा रहा है। वह परियोजनाएं जिनकी मार्गदर्शिका में वेतन निर्धारित नहीं किया गया है, वहां विभाग द्वारा निश्चित या वित्त विभाग द्वारा तय दैनिक वेतन को आधार मानकर अदायगी की जा रही है।
    HPU ने स्पेशल चांस को लेकर अधिसूचना की जारी, कितनी देनी होगी फीस-जानें

    मनरेगा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में मार्गदर्शिका में वेतन का कोई निर्धारण नहीं किया गया है। इन कर्मचारियों को वित्त विभाग द्वारा निश्चित दैनिक वेतन प्रदान किया जा रहा है और प्रत्येक कंप्यूटर ऑपरेटर को 19017 रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है।
    हिमाचल में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की कमी जल्द होगी दूर, निकाला रिजल्ट

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भारत सरकार द्वारा अनुमोदित HR Manual के अनुसार प्रत्येक कंप्यूटर ऑपरेटर को 18470 रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायती राज विभाग की मार्गदर्शिका में भी वेतन निर्धारण का कोई भी प्रावधान नहीं है, वर्तमान में अभियान के तहत तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को विभाग के निर्णय अनुसार 13810 रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के वेतन संशोधन का प्रस्ताव विभाग के विचाराधीन है।

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather