Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

'यूनिवर्सल कार्टन से रुकेगा सेब बागवानों का शोषण, APMC एक्ट होगा लागू'

ewn24news choice of himachal 24 Feb,2023 11:21 pm

    बागवानी मंत्री बोले-यूनिवर्सल कार्टन में 20 किलो से ज्यादा नहीं भरा जा सकता सेब

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत नेगी ने शिमला में कहा की सरकार लगातार बागवानी की समस्या को लेकर विचार विमर्श कर रहीं हैं। बागवानों के हितों को लेकर सरकार गंभीर प्रयास कर रहीं है और जल्द ही सरकार सेब खरीद को लेकर यूनिवर्सल कार्टन और वजन के हिसाब सेब की बिक्री को लेकर निर्णय लेगी।

    शहीद राजकुमार के परिजनों को विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सौंपा 5 लाख का चेक

    बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि सरकार सेब के लिए यूनिवर्सल कार्टन पर फोकस कर रही है। यूनिवर्सल कार्टन में 20 किलो से ज्यादा सेब नहीं भरा जा सकता। अगर सेब के लिए सरकार यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था करती है तो इससे बागवानों का शोषण रुकेगा।

    वहीं, APMC ऐक्ट जैसे बागवानों के हित के निर्णय होंगे। उन्होंने बताया कि बागवानी की समस्याओं को लेकर सरकार जल्द निर्णय लेने जा रही है और प्रश्नों को इसी साल से लागू किया जाएगा उन्होंने बताया कि इन व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए जरूरत हुई तो कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा अथवा कानून में बदलाव भी किया जा सकता है ।
    मंडी: सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, 25 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

    बागवानी मंत्री जगत नेगी ने बताया कि सरकार बागवानी की समस्याओं के निवारण को लेकर गंभीर है और सरकार के प्रयासो को देख कर विरोधी घबरा गए है। इसलिए मुद्दा समाप्त नहीं होने दे रही है । उन्होंने बताया कि किसान बागवानों से हाल ही में बैठक की गई है। जिनमें प्रदेश के 54 बागवानी संगठनों को बुलाया गया था । सरकार लगातार बागवानी से जुड़े समस्याओं पर बातचीत कर रही है और जल्द ही कुछ फैसले लेने जा रही है।

    जगत नेगी ने बताया कि सेब बिक्री अथवा यूनिवर्सल कार्टन को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा और इसी वर्ष से इसे लागू किया जाएगा। वही एपीएमसी एक्ट जैसे अन्य बागवानी हित के मुद्दों पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather