Breaking News

  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित

हिमाचल: 5 जनवरी तक मौसम साफ पर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

ewn24news choice of himachal 30 Dec,2022 10:29 pm

    पांच जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

    शिमला। हिमाचल में दो दिन मौसम खराब रहने के बाद अब पांच जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। बता दें कि प्रदेश में 29 दिसंबर को मौसम ने करवट बदली थी। 30 दिसंबर को भी मौसम खराब है। कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार हिमाचल में कल से 5 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
    हिमाचल: 5 जनवरी तक मौसम साफ पर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी 

    हालांकि, 1, 2 और 3 जनवरी के लिए पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर का भी अनुमान है। इसलिए सुबह के समय वाहन चलाते सावधानी बरतें।

    हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोठी में 15, उदयपुर और कल्पा में 5-5, पूह और सांगला में 4-4, कुकमसेरी में तीन सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। कसोल में 16, मनाली में 14, भरमौर में 12, धर्मशाला में 11, रामपुर, डलहौजी और जोगिंदर नगर में 9-9, बंजार, पालमपुर में 7-7, कुमारसैन, कांगड़ा और सिओबाग में 6-6, नगरोटा सूरियां और सराहन में 5-5 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहे हैं।
    Breaking: नायब तहसीलदार मुख्य लिखित परीक्षा की डेटशीट जारी 

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/Microsoft-Word-Weather_Forecast_Bulletin_Hindi-30.12.2022.pdf" title="Microsoft Word - Weather_Forecast_Bulletin_Hindi 30.12.2022"]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather