Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा सहित इन जिलों के 35 कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर असमंजस

ewn24news choice of himachal 26 Apr,2023 2:43 am

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के अधीन हैं महाविद्यालय

    कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश बीएड कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक कांगड़ा में हुई। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलविंदर पठानिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बीएड का सत्र तथा बीएड प्रवेश परीक्षा समय पर न होने से विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति को लेकर चर्चा की गई।

    एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलविंदर पठानिया ने बताया कि समय पर बीएड प्रवेश परीक्षा न होने पर छात्रों की शैक्षणिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में अभी तक शिक्षा विभाग ही नहीं बना है और न ही बीएड विभाग के चेयरमैन की नियुक्ति हुई। छात्रों में असमंजस है कि इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा एसपीयू मंडी द्वारा होगी या हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आयोजित करेगा।
    चंबा मेडिकल कॉलेज खेल स्पर्धा, बैच 2017 ने जीता फुटबॉल का फाइनल 

    बलविंदर पठानिया ने कहा कि एचपीयू ने बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित होगी। इसके लिए आवेदन 16 मई तक होंगे, लेकिन 35 बीएड कॉलेज एसपीयू मंडी के अधीन आते हैं। इसमें कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू के कॉलेज हैं। इन कॉलेजों के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

    उन्होंने बताया कि जब उपकुलपति मंडी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एसपीयू मंडी प्रवेश परीक्षा करवाने में असमर्थ है तथा प्रवेश परीक्षा करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को मार्च महीने में लिख दिया था। अब ये असमंजस बना हुआ है कि आखिरकार बीएड प्रवेश परीक्षा कौन लेगा। समय पर प्रवेश परीक्षा न होने से बीएड सत्र भी लेट हो जाता है, जिसका खामियाजा चौथे सेमेस्टर के बच्चों को भुगतना पड़ता है।उच्च शिक्षा में छात्रों को प्रवेश लेने हेतु काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
    हिमाचल: डंडे से मौत के घाट उतारी पत्नी, बगीचे में फेंका शव-दो माह बाद खुलासा

     



    उन्होंने बताया कि इस बार छात्र असमंजस में हैं कि बीएड की प्रवेश परीक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला लेगा या सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी द्वारा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी दोनों विश्वविद्यालयों में मिश्रित परीक्षा का आयोजन किया जाए, जिससे की छात्रों पर आर्थिक बोझ न पड़े।

    उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला व सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के बीएड विभाग के उपकुलपति से मांग की है कि एक तो प्रवेश परीक्षा कि स्थिति स्पष्ट कि जाए, साथ ही बीएड के लिए दोनों विश्वविद्यालयों में मिश्रित परीक्षा का आयोजन किया जाए।

    बैठक में बीएड कॉलेज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि कांगड़ा व चंबा जिला के 15 बीएड कॉलेज जोकि पहले हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के साथ जुड़े थे, जिनको एसपीयू में विलय किया गया। उनको पुनः हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विलय किया जाए। इस मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलेगा।
    चंबा मेडिकल कॉलेज खेल स्पर्धा, बैच 2017 ने जीता फुटबॉल का फाइनल 



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather