Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल : बद्दी में गिरा निर्माणाधीन शोरूम का लेंटल, पांच मजदूर दबे

ewn24news choice of himachal 09 Feb,2023 3:59 am

    तीन को सुरक्षित निकाला, एक की रीढ़ की हड्‌डी टूटी

    बद्दी। सोलन जिला के बद्दी में चक्का रोड पर अंडर कंस्ट्रक्शन शोरूम का लेंटल अचानक गिर गया। छत पर काम कर रहे उत्तर प्रदेश के रहने वाले 5 मजदूर इसके नीचे दब गए। इनमें से 3 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया जबकि 2 लोहे की प्लेटों के नीचे दब गए थे जिन्हें चोटें लगी। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
    तिंदी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 बहाल, फंसे वाहन निकाले

    घटना बुधवार शाम करीब सवा 6 बजे की है। चक्का रोड पर प्राइवेट ठेकेदार शोरूम का लेंटल डलवा रहा था। उस वक्त उत्तर प्रदेश के मजदूर राजेश, राजपाल, विनोद, किशन और छज्जूराम छत पर काम कर रहे थे।

    अचानक शटरिंग खिसकने से लेंटल हिलने लगा। जिससे छत पर काम कर रहे पांचों मजदूर नीचे गिर पड़े। इसके बाद किशन, विनोद और छज्जूराम तो बाहर निकल आए। मगर, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के चंदौसी का रहने वाला राजपाल और बदायूं जिले के गांव उजानी का राजेश नीचे दब गए।
    भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए धर्मशाला तैयार, पहली से 5 मार्च तक होगा

    हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां से इन दोनों को लोहे की प्लेटों से बाहर निकाला गया। इस दौरान राजेश की रीढ़ की हड्डी टूट गई। उसे PGI रेफर किया गया है।

    बद्दी के एसपी मोहित चावला ने बताया कि घटना के वक्त 5 मजदूर यहां काम कर रहे थे। जिनमें से 2 जख्मी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही NDRF टीम को सूचित कर दिया गया था टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मजदूरों को रेस्क्यू किया।


    दिल्ली में पांच मंजिला हिमाचल निकेतन में ये होंगी सुविधाएं, 2025 तक होगा पूरा 


    गडकरी से मिले सीएम सुक्खू, टू-लेन हाईवे को फोरलेन में स्तरोन्नत करने पर चर्चा 


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather