Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

पंडोह बाढ़ पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करेगी सरकार

ewn24news choice of himachal 13 Jul,2023 2:05 am

    राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

    मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लाहौल-स्पिति तथा कुल्लू जिला के हवाई सर्वेक्षण के बाद आज मंडी पहुंचे तथा भ्यूली स्थित ब्यास सदन एवं मंडी गुरुद्वारा साहिब में स्थापित राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उन्होंने शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को 25-25 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

    उन्होंने कहा कि मंडी के पंडोह में बाढ़ और बारिश से बड़े स्तर पर दुकानों और मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने इसके दृष्टिगत पंडोह में प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि जिला प्रशासन को राहत कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने के लिए थोड़ा समय आवश्य लगेगा। इस भीषण आपदा से प्रदेश में प्रथम दृष्टया लगभग 4 हजार करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने केन्द्र से भी वित्तीय सहायता के लिए आग्रह किया है।

    इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री आज भारी धुंध व मौसम खराब होने के कारण थुनाग क्षेत्र का दौरा नहीं कर पाए। उन्होंने थुनाग में बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

    इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, लाल सिंह कौशल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, मण्डलायुक्त मंडी राखिल काहलों, पुलिस अधीक्षक सौम्य साम्बसिबन, अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी, एडीएम अश्वनी कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    पंडोह में बाढ़ पीड़ितों को बांटी 11.79 लाख रुपए की राहत राशि

    जिला प्रशासन मंडी द्वारा पंडोह में बाढ़ पीड़ितों को फौरी सहायता के रूप में 11.79 लाख रुपए राहत राशि बांटी गई। प्रभावितों को राशन और अन्य सामान भी वितरित किया गया। मंडी जिला में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित पंडोह में अधिकांश घरों में बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।




    बाकि घरों में बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए पूरी मशीनरी दिन रात कार्य कर रही है। मौसम साफ रहने पर बहुत जल्दी सभी घरों में बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

    अतिरिक्त जिलाधीश मंडी निवेदिता नेगी ने बताया कि पंडोह में बाढ़ प्रभावितों को एसडीएम द्वारा 8.06 लाख तथा तहसीलदार द्वारा  3.73 लाख रुपए की राहत राशि वितरित की गई है। उनके रहने व खाने का प्रशासन ने पूरा प्रबंध किया गया है।

    बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए सरकारी अमला दिन रात कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पंडोह में रास्तों में भरी गाद को हटाने का कार्य भी जारी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जहां आवश्यक है वहां पर क्रेट वॉल खड़ी की जा रही है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather