Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

बजट सत्र: हिमाचल बिजली बोर्ड में 6,820 पद रिक्त, 1,647 पर भर्ती प्रक्रियाधीन

ewn24news choice of himachal 04 Apr,2023 8:10 pm

    इंदौरा के विधायक के सवाल के जवाब में मुहैया करवाई जानकारी

    शिमला। हिमाचल में इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के अंतर्गत फील्ड स्टाफ के विभिन्न श्रेणियों के 16,780 स्वीकृत पदों में से 9,960 पद भरे हैं और 6,820 पद रिक्त चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 1,647 रिक्त पदों को भरने के लिए विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से मांग प्रक्रियाधीन है, जिसमें फील्ड स्टाफ के पद भी शामिल हैं। यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन के सवाल के जवाब में मुहैया करवाई गई है।
    हिमाचल: HRTC कंडक्टर के 360 पदों के लिए Detailed Advertisement जारी- पढ़ें

     

    जानकारी में बताया गया कि हिमाचल बिजली बोर्ड में कुल 3,061 आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं इन रिक्त पदों के अधीन ली जा रही है, ताकि जनमानस को विद्युत संबंधी कोई भी समस्या न झेलनी पड़े। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत बिजली बोर्ड विद्युत मंडल इंदौरा पड़ता है, जिसमें फील्ड स्टाफ के 209 स्वीकृत पदों में से 101 पद भरे हैं और 108 पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं रिक्त पड़े पदों के अधीन ली जा रही हैं।
    बजट सत्र : आउटसोर्स के मुद्दे पर तपा सदन, नारेबाजी के बाद विपक्ष का वॉकआउट

     

    इसके अतिरिक्त कुछ रिक्त पद पदोन्नति के द्वारा भी भरे जाते हैं। हिमाचल बिजली बोर्ड में सेवानिवृत्ति के कारण लगातार विभिन्न श्रेणियों के पद रिक्त हो रहे हैं, जिन्हें एकमुश्त एचपीएसईबीएल के सीमित संसाधनों के कारण संभव नहीं है, फिर भी क्रियाशील पदों को भरने के लिए प्रयास जारी हैं। संबंधित एजेंसियों से मांग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिक्त पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा।


    SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जल्द करें आवेदन

    वहीं, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल के जवाब में सरकार ने जानकारी दी है कि वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षकों के पदों की भर्ती का मामला सरकार के विचाराधीन है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather