Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

NSUI के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे सुक्खू, खट्टे-मीठे अनुभव किए साझा

ewn24news choice of himachal 17 Dec,2022 9:41 pm

    पूर्व व वर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलकर की विशेष चर्चा

    नई दिल्ली। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली स्थित एनएसयूआई (NSUI) राष्ट्रीय मुख्यालय पर पहुंचे। एनएसयूआई कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलकर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष छतर ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    सेवानिवृत IAS गोपाल शर्मा होंगे सीएम सुक्खू के OSD, अधिसूचना जारी

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुख्यालय प्रांगण में एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवा व छात्र नेताओं को सच्ची राष्ट्रभक्ति व सेवा भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। अपने कॉलेज व यूनिवर्सिटी के दिनों को याद करते हुए उन्होंने अपने छात्र राजनीति के कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी छात्रों व कार्यकर्ताओं से साझा किए। इस अवसर पर एनएसयूआई (NSUI) के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर, प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर और पूर्व में NSUI में रहे राष्ट्रीय अध्यक्षों में रोहित चौधरी, अमृता धवन, अलका लांबा सहित अन्य छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    हिमाचल के घायल व्यक्तियों को मिले उचित उपचार, सीएम ने राजस्थान सरकार से साधा संपर्क

    बता दें कि 1981 में शिमला महाविद्यालय में एनएसयूआई (NSUI) के क्लास रिप्रेजेंटेटिव (CR) से छात्र राजनीति शुरू करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्ष 1989 में NSUI के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद वे प्रदेश यूथ कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर भी पार्टी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। NSUI छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री पद का सफर तय करने वाले सुखविंदर सुक्खू की सरकार में कांग्रेस के कुल चालीस विधायकों में से दस विधायक एनएसयूआई की पृष्ठभूमि से हैं। प्रदेश के युवाओं व छात्रों को उम्मीद है कि सुक्खू सरकार हिमाचल में शिक्षा, रोजगार व विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व आयाम स्थापित करेगी।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather