Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल कैबिनेट : शराब के ठेकों को लेकर बड़ा फैसला, वाटर सेस बिल को मंजूरी

ewn24news choice of himachal 06 Mar,2023 10:16 pm

    शिमला। सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में फैसला लिया गया है कि शराब के ठेकों की नीलामी होगी। वहीं, शराब पर कऊ सेस लगाया गया है। इससे पहले कोविड सेस था जिसे अब बंद कर दिया गया है।

    इसके साथ ही कैबिनेट में वाटर सेस बिल (हिमाचल प्रदेश वाटर सेस हाइड्रो पावर जनरेशन बिल) को मंजूरी दी गई है। इसके लिए अलग कमिशन बनाया जाएगा। इसी बजट सत्र में ये बिल लाया जाएगा। 10 मार्च, 2023 से सेस लगेगा। इससे एक हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

    इसके अलावा कैबिनेट बैठक में छठे वित्तायोग की रिपोर्ट की सिफारिश को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। आगामी सत्र में विधानसभा में ये रिपोर्ट पेश की जाएगी।

    हिमाचल में 10 हजार 999 MW के 172 बिजली प्रोजेक्ट है। सरकार नई बसों की खरीददारी करेगी। हिमाचल में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कैबिनेट में विस्तृत रिपोर्ट लाकर फैसला लिया जाएगा। मार्च माह में 200 HRTC की बसें कंडम हो रही हैं। इसके अलावा 15 साल पुराने वाहन भी खत्म हो रहे हैं जिसको देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को लेने पर विचार किया जाएगा।

    हिमाचल कैबिनेट की 5वीं बैठक शुरू, इन मुद्दों पर होगी चर्चा


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather