Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

धर्मशाला में आभार रैली स्थगित- शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा होगा तय

ewn24news choice of himachal 19 Dec,2022 6:07 pm

    कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

    शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन दिन के लिए नई दिल्ली हिमाचल सदन में तीन दिन क्वारंटाइन रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का टेस्ट करवाया गया था। सीएम के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने बताया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने पर सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 21 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली और विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी स्थगित होगा। शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा तय होगा।

    सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

    बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत उनका मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।
    नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

    सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली दौरे से आज शिमला लौटने का कार्यक्रम था। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दोपहर करीब दो बजे नई दिल्ली से शिमला जाना था। पर इससे पहले की वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 21 दिसंबर तक क्वारंटाइन में रहेंगे। 21 दिसंबर को धर्मशाला में आभार रैली थी और 22 दिसंबर को शीतकालीन सत्र था। आभार रैली को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, शीतकालीन सत्र भी स्थगित होगा।

    उन्होंने कहा कि प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की शपथ आज शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगी।

     


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather