Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

वेलेंटाइन वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी, युवाओं में खासा उत्साह

ewn24news choice of himachal 12 Feb,2023 7:57 pm

    होटलों में कमरों की बुकिंग में भी आई तेजी

    शिमला। वेलेंटाइन वीकेंड पर इन दिनों पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से गुलजार हो उठी है। वीकेंड पर वेलेंटाइन मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इससे शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग में तेजी आई है। शिमला के रिज मैदान में सुबह और शाम के समय पड़ रही ठंड और दोपहर के समय गुनगुनी धूप का मजा लेने के लिए पर्यटक दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं। शिमला में ज्यादातर पर्यटक हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और दिल्ली से घूमने के लिए पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी इस मैदान पर बैठकर धूप का मजा लेते नजर आ रहे हैं. पर्यटकों की आमद बढ़ने से राजधानी शिमला एक बार फिर गुलजार हो उठी है।

    शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वेलेंटाइन वीक के चलते वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है। होटलों में विशेष पार्टियां भी आयोजित की जा रही हैं। होटलों में कमरों की बुकिंग में भी तेजी आई है।

    वहीं, शिमला घूमने आए सैलानियों का कहना है कि यहां की हवा सेहत के लिए ठीक है। यहां 1 दिन गुजारने पर ही शरीर में ताजगी महसूस हो रही है। हरियाणा से अपने दोस्तों के साथ 3 दिन के लिए शिमला घूमने आए रोहित का कहना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में शिमला सुकून का नाम है। दिल्ली से आए सिद्धार्थ राणा का कहना है कि हिमाचल कुदरत का करिश्मा। यहां आकर शांति महसूस हो रही है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather