Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट, 22 से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

ewn24news choice of himachal 17 Jan,2023 11:03 pm

    19 जनवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना

     

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से एक बार करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जनवरी से प्रदेश के ऊंचाई व मध्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में भारी बर्फबारी होने की आशंका जताई है। विभाग की ओर से 22 से 25 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कई हिस्सों में भारी बर्फबारी होने की भी संभावना है।
    नड्डा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2024 का लोकसभा चुनाव-मिली एक्सटेंशन 

    मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा। बुधवार को प्रदेश के कुछेक स्थानों पर ही मौसम खराब रहेगा, जबकि वीरवार से प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में आगामी 2 दिन मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन 19 जनवरी से फिर से मौसम करवट बदलेगा और ऊपरी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    उन्होंने कहा कि 22 से 25 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ काफी प्रभावशाली रूप से सक्रिय हो रहा है, जिससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि कई हिस्सों में भारी बर्फबारी की भी आशंका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिसंबर माह में इस बार काफी कम बर्फबारी हुई है। केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फ गिरी है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी काफी कम रिकॉर्ड की गई है, लेकिन आगामी सप्ताह भर मौसम खराब रहने वाला है, जिससे अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
    हिमाचल: संग्रहालय में दिखेगी जल शक्ति विभाग की पुरानी मशीनरी 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather