Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की Answer Key जारी

ewn24news choice of himachal 19 Feb,2023 5:53 pm

    25 फरवरी तक ऑनलाइन भेज सकते हैं आपत्तियां


    नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SCC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Forces) यानी सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ आदि में कांस्टेबल, असम राइफल में राइफलमैन और एनसीबी में सिपाही के पदों को ली परीक्षा की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के साथ लिंक पर उपलब्ध है।

    अगर किसी अभ्यर्थी को अस्थाई उत्तर कुंजी (Tentative Answer Key) को लेकर कोई आपत्ति हो तो वे 25 फरवरी तक भेजी जा सकती हैं। यह ऑनलाइन भेजनी होंगी। प्रति प्रश्न 100 रुपए भुगतान करना होगा। 25 फरवरी के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपने संबंधित उत्तर पत्रक का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।
    जदरांगल में नहीं होगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण, वन विभाग ने जताई ये आपत्ति

    बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी में कांस्टेबल, असम राइफल में राइफलमैन और एनसीबी में सिपाही के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। पदों का अस्थाई शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल के लिए करीब 152 पद हैं।
    राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

    ये पद महिला और पुरुष दोनों के लिए हैं। हिमाचल के लिए बीएसएफ (पुरुष) में 50 पद हैं। इसमें 20 अनारक्षित हैं। 12 एससी, 10 ओबीसी, 6 ईडब्ल्यूएस और 2 एसटी के लिए आरक्षित है। सीआईएसएफ में 15 पदों में अनारक्षित 6, एससी 4, ओबीसी 3 और ईडब्ल्यूएस के लिए दो रिजर्व हैं।

    सीआरपीएफ में हिमाचल के लिए 31 पद हैं। इसमें अनारक्षित 12 हैं। एससी के लिए 8, ओबीसी के लिए 6, इडब्ल्यूएस के लिए 4 और एसटी के लिए एक पद है। एसएसबी में हिमाचल के लिए पांच पद हैं। इसमें अनारक्षित दो, एससी के लिए भी दो हैं।
    चंबा-भरमौर मार्ग पर रावी नदी में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान

    ओबीसी के लिए है। आईटीबीपी में चार पद हैं। इसमें अनारक्षित दो, एससी व ओबीसी के लिए एक-एक आरक्षित है। असम राइफल में 9 पद हैं। अनारक्षित 4 हैं। एससी व ओबीसी के लिए दो-दो और एक इडब्ल्यूएस के लिए है। बॉर्डर एरिया लाहौल स्पीति व किन्नौर के लिए 21 पद हैं। इसमें सबसे अधिक 19 आईटीबीपी में हैं।
    हिमाचल में सेब कार्टन बॉक्स पर कम हो GST-वाहन खरीद का मुद्दा भी उठाया 

    हिमाचल में महिलाओं के लिए 13 पद हैं। बीएसएफ में अनारक्षित चार, एससी व ओबीसी के लिए दो-दो हैं। सीआईएसएफ में एससी के लिए और अनारक्षित एक-एक पद है। सीआरपीएफ में एससी व अनारक्षित एक-एक है। आईटीबीपी में एक पद है। साथ ही बॉर्डर एरिया लाहौल स्पीति व किन्नौर के लिए चार पद हैं।
    कश्यप बोले- अधिकारी ने चार्जशीट बनाने में की मदद, सुक्खू सरकार ने नवाजा

    हिमाचल सहित पूरे देश में 46,435 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें बीएसएफ में 21052, सीआईएसएफ में 6060, सीआरपीएफ में 11169, एसएसबी में 2274, आईटीबीपी में 1896, आसम राइफल में 3601 और एसएसएफ में 214 पद हैं। एनसीबी में 175 पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए 10 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा आयोजित की गई है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather