Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मनाली में फंसी हरियाणा रोडवेज की बसें, ड्राइवर व कंडक्टरों की बढ़ी मुश्किलें

ewn24news choice of himachal 14 Jul,2023 4:48 am

    यमुनानगर, चंडीगढ़, दिल्ली, कुरुक्षेत्र डिपो की बसें फंसी

     

    शिमला। बाढ़ के चलते उत्पन्न हालातों के बीच हरियाणा रोडवेज की बसें मनाली में फंसी हैं। हरियाणा रोडवेज के कर्मियों को बसों के साथ फंसे ड्राइवरों व कंडक्टरों की चिंता रही है। हरियाणा रोडवेज के फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट इसे प्रमाणित कर रही है। पोस्ट में लिखा है कि जैसा की आप सभी जानते हैं कि इन दिनों हिमाचल के मनाली में क्या हो रहा है और क्या भयानक तबाही हुई है। सैकड़ों वाहन नहर में बह गए, काफी लापता हो गए और काफी लोग वहीं फंसे हुए हैं। उनके साथ ही अभी भी बहुत सी हरियाणा रोडवेज की सरकारी बसें भी मनाली में फंसी हैं। नेशनल हाईवे पूरी तरह तबाह हो जाने कारण वह वापस भी नहीं आ पा रहे हैं।
    कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

    यमुनानगर, चंडीगढ, दिल्ली, कुरुक्षेत्र डिपो की बस 9 तारीख से मनाली में फंसी हुई है। इनके आलावा भी काफी और बसें फंसी हुई हैं। ड्राइवर, कंडक्टर 5 दिन से बस के अंदर रहने को मजबूर हैं। क्योंकि बस को अकेला भी नहीं छोड़ सकते हैं और वहां पर रहने की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं है। ना ही किसी को ये पता था कि ये दिन आएंगे। ड्राइवर व कंडक्टर अपने साथ केवल एक जोड़ी कपड़े ही रखते हैं। क्योंकि अगले दिन वापसी होती है।पर मनाली में आई तबाही के बाद वहां से निकलने में कम से कम एक से दो माह का समय लग सकता है। ना स्टाफ के पास पर्याप्त धन राशि है, जिससे वहां पर अपना गुजारा कर सकें।
    कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

    इसलिए हमारा हरियाणा सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन है कि हिमाचल में फंसे हमारे ड्राइवर और कंडक्टर के लिए हिमाचल सरकार और मनाली प्रशासन से बातचीत करके स्टाफ के लिए उचित प्रबंध करवाई जाए। क्योंकि हिमाचल के दोस्तों से पता लगा है कि स्टाफ को वहां से निकलने में कम से कम एक-दो महीने का समय लगेगा। क्योंकि सारी सड़कें तबाह हो गई हैं। कोई रास्ता नहीं बचा है, जो मनाली को अन्य क्षेत्रों से जोड़ सके।
    इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से निवेदन है कि हरियाणा रोडवेज के मनाली में फंसे ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए रहने - खाने की उचित व्यवस्था की जाए।
    PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता



    हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather