Breaking News

  • जवाली में तीन नए शीतल पेयजल आउटलेट बुझाएंगे लोगों की प्यास
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन

टिकेंद्र पंवर बोले-जल प्रबंधन निगम में हुआ है भ्रष्टाचार-गठित हो SIT

ewn24news choice of himachal 20 Feb,2023 7:11 pm

    पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी एमसी को सौंपी जाए

    शिमला। राजधानी शिमला में पानी की व्यवस्था देख रही जल प्रबंधन निगम पर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और इसके जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। टिकेंद्र पंवर ने कहा कि जल प्रबंधन निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। पूर्व की सरकार में मनमाने तरीके से इसमें काम किया गया है, जो टेंडर ढाई सौ करोड़ का था, वह 500 करोड़ में दिए गए हैं।
    हिमाचल: खांसी ही नहीं भगाएगी, रोजगार भी दिलाएगी मुलहठी

     

    उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार को एसआईटी का गठन करना चाहिए और जो भी अफसर राजनेता इसमें संलिप्त है, उसका पर्दाफाश होना चाहिए।

    टिकेंद्र पंवर ने जल प्रबंधन निगम को बर्खास्त कर दोबारा से पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी शिमला नगर निगम को दी जानी चाहिए। वर्ल्ड बैंक से शिमला शहर पानी के लिए पैसा आया है, किसी की जेब भरने के लिए यह पैसा नहीं दिया गया है।
    बड़ी राहत: हिमाचल में करीब 68 दिन बाद कल खुलेंगे दोनों सीमेंट प्लांट

     

    इस प्रोजेक्ट में 30 फीसदी प्रदेश सरकार जबकि 70 फीसदी पैसा वर्ल्ड बैंक इसमें लगा रहा है। सतलुज से पानी लाने का कई वर्षों से काम चल रहा है, लेकिन अभी तक दस फीसदी भी काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शहर में पानी वितरण का काम नगर निगम करता रहा है, लेकिन पूर्व सरकार ने कंपनी के हाथ में पानी का जिम्मा सौंप दिया है।
    मंडी शहर में ‘व्योमनेत्र’, 250 कैमरे रखेंगे नजर-ड्रोन से भी जोड़ा जाएगा

     

    उन्होंने कहा कि शहर में पानी की जिम्मेदारी मुख्य सचिव नही बल्कि जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को दी जानी चाहिए। शहर की जनता चुने हुए प्रतिनिधियों से सवाल करती है। उन्होंने कहा कि जल निगम में हुए भ्रष्टाचार की सरकार जांच नहीं करती है तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने के साथ ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
    ट्रक ऑपरेटर बोले-सहमति नहीं, समझौता, साल का 6 से 7 लाख होगा नुकसान


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather