Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जदरांगल में नहीं होगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण, वन विभाग ने जताई ये आपत्ति

ewn24news choice of himachal 19 Feb,2023 12:52 am

    इस बारे वन सलाहकार समिति ने जारी की अधिसूचना

    धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर फिर से पेच फंस गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला के जदरांगल में बनने वाले भवन के लिए वन विभाग की अनुमति नहीं मिली है। इसका कारण क्षेत्र में होने वाली भारी बारिश और 650 एकड़ चिह्नित भूमि को अपर्याप्त बताया गया है।

    इस संदर्भ में वन सलाहकार समिति ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। केंद्र सरकार की वन सलाहकार समिति की बैठक 27 जनवरी, 2023 को हुई थी। इस बैठक में कई एजेंडे रखे थे। इसमें सीयू के जदरांगल में बनने वाले भवन का भी मामला था।
    राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

    बैठक में बारिश और कम जमीन का हवाला देकर यहां भवन निर्माण न करने का फैसला लिया गया। 650 एकड़ भूमि में से संस्थान के नाम पर केवल 50 एकड़ भूमि स्थानांतरण हुई है। शेष वन भूमि को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है।
    चंबा-भरमौर मार्ग पर रावी नदी में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान

    बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने वर्ष 2021 में भूमि के जियोलॉजिकल सर्वे करवाने के निर्देश दिए थे। इस सर्वे की रिपोर्ट में भी इस भूमि को भवन निर्माण के लिए उचित नहीं पाया गया था। गौर रहे कि सीयू का धर्मशाला में 30 प्रतिशत, जबकि देहरा में 70 फीसदी हिस्सा बनना है। देहरा में विभाग को पर्याप्त भूमि मिल चुकी है।
    पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

    केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर दो स्थानों का चयन किया था, देहरा के साथ-साथ धर्मशाला के साथ लगते जदरांगल में केंद्रीय विवि के परिसर का निर्माण होना था। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से जदरांगल के नजदीक बनने वाले केंद्रीय विवि के परिसर निर्माण को लेकर पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को संबंधित एरिया की रिपोर्ट पहले भेजी गई थी, जिस पर केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने संबंधित एरिया की रिपोर्ट पर कुछ आपत्तियां जताई थी।
    बैजनाथ शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब-देखें तस्वीरें


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather