Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

HPSSC की बहाली की मांग को लेकर शिमला पहुंचा बेरोजगारों का पैदल मार्च

ewn24news choice of himachal 18 Mar,2023 7:36 pm

    पुरानी भर्तियां जल्द से जल्द बहाल करने की उठाई मांग

    शिमला। बेरोजगार अभ्यर्थियों का पैदल मार्च शिमला पहुंचा। पैदल मार्च 15 मार्च को हमीरपुर से शुरू हुआ था। अभ्यर्थी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेंगे। बेरोजगार अभ्यर्थियों ने हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) की बहाली की मांग की है। जल्द से जल्द पुरानी भर्तियां बहाल करने के साथ विज्ञापित भर्ती परीक्षा करवाने की मांग भी उठाई है।
    हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

    बेरोजगार अभ्यर्थियों का कहना है कि युवा हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) की बहाली की मांग कर रहे हैं। इसमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 सहित के अभ्यर्थी ही नहीं बल्कि अन्य बेरोजगार युवा भी शामिल हैं। भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए, जिससे की अभ्यर्थियों को परीक्षा के बारे जानकारी मिल सके।
    HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट निकाला

    हिमाचल लोक सेवा आयोग को अगर भर्तियां शिफ्ट की गईं तो काफी समय लग सकता है। ऐसे में 15 दिन के अंदर हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को बहाल किया जाए।

    अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर हिमाचल चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक हो रहे थे तो उसमें संलिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी ना कि आयोग को बंद करना चाहिए था। सरकार ने चुनाव से पहले युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने इसके विपरीत निर्णय करते हुए तमाम तरह की भर्तियों को रोक दिया है, जिससे बेरोजगार खासे हताशा में हैं।

    कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के निवासी राहुल ने यहां तक कह दिया कि वह कांग्रेस के समर्थक हैं। अगर उनकी मांगें न मानी गई तो वह आगे कभी कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं देंगे।
    अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च है लास्ट डेट


    हिमाचल में बढ़ेगी लोकमित्र केंद्रों की संख्या, 6 हजार होगी

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather