Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

शिमला : एक के बाद एक चार मकानों में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख

ewn24news choice of himachal 04 Feb,2023 6:15 pm

    प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, नुकसान का ले रहे जायजा

    शिमला। जिला शिमला के कोटखाई की टाहू पंचायत में चार मकानों में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां पर एक के बाद एक चार मकानों में आग फैल गई जिससे चारों मकान जलकर जलकर राख हो गए। हादसा शुक्रवार देर रात पेश आया है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

    जानकारी के मुताबिक रात को जब लोग सो रहे थे उसी समय कोटखाई टाहू गांव के पवन कुमार, प्रदीप कुमार और सावित्री देवी के लकड़ी के मकानों में अचानक आग भड़क गई। आग पहले एक घर में लगी, लेकिन मकान साथ-साथ हैं जिसके चलते आग एकदम फैल गई और चारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल हुए। अग्निकांड की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

    [embed]https://twitter.com/Ewn242/status/1621769252633202691[/embed]

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather