Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : अडानी विल्मर लिमिटेड के स्टोर पर एक्साइज विभाग का छापा, टैक्स चोरी का आरोप

ewn24news choice of himachal 09 Feb,2023 11:25 pm








    हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के खिलाफ अब कार्रवाई होना शुरू हो गई है। जीएसटी चोरी के मामले में राज्य कर एवं कराधान विभाग के दक्षिण प्रवर्तन जोन की टीम ने बुधवार देर रात अडानी विल्मर लिमिटेड के सी एंड एफ स्टोर में छापा मारकर टैक्स चोरी का बड़ा मामला पकड़ा है। विभाग की टीम द्वारा मौके पर रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
    तिंदी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 बहाल, फंसे वाहन निकाले

    दिलचस्प बात ये है कि इस कंपनी ने पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश में 135 करोड़ रुपए का कारोबार किया, लेकिन जीएसटी का सारा टैक्स इनपुट टैक्स क्रेडिट में एडजस्ट कर दिया। इससे भी हैरानी की बात ये है कि विभाग ने कंपनी को टैक्स रिफंड भी कर दिया, जबकि नियमों के अनुसार किराना व्यापार में जीएसटी का रिफंड नहीं होता।

    कंपनी की टैक्स लायबिलिटी में 10 से 15 फीसदी टैक्स का भुगतान कैश पेमेंट में करना होता है, जबकि कंपनी द्वारा करोड़ों रुपए के कारोबार में जीरो भुगतान किया जा रहा था। इसे देखते हुए विभाग की टीम ने यह रेड की है। अडानी विल्मर लिमिटेड द्वारा इस सी एंड एफ स्टोर के माध्यम से पूरे प्रदेश में खाद्य तेल, साबुन व खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। या यूं कहें कि परवाणु से कंपनी द्वारा पूरे प्रदेश में किराने का बिजनेस किया जा रहा था। विभाग की टीम ने बुधवार देर रात स्टोर में रेड कर स्टॉक का जायजा लिया। अडानी समूह के सीमेंट उद्योग के अलावा प्रदेश में 7 कंपनियां कारोबार कर रही हैं।
    हिमाचल : बद्दी में गिरा निर्माणाधीन शोरूम का लेंटल, पांच मजदूर दबे

    जानकारी के अनुसार कंपनी का सारा कारोबार और व्यापारिक प्रतिष्ठान किराए व रेंट पर हैं। ऐसे में टैक्स लायबिलिटी का भुगतान कैश से न करने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग के सूत्रों की मानें तो यह टैक्स गड़बड़ी का बड़ा मामला है।







    [embed]
    [/embed]
    ">आज की ता
    ">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 












Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather