Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

शिमला : प्रॉपर्टी टैक्स न देने वालों की कटेगी बिजली-पानी, फिर गारबेज की बारी

ewn24news choice of himachal 19 Mar,2023 10:54 pm

    1,500 लोगों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया

    शिमला। प्रॉपर्टी टैक्स और गारबेज बिल न देने वालों पर नगर निगम शिमला सख्त हो गया है। नगर निगम ने कई बार नोटिस देने के बाद भी हाउस टैक्स जमा ने करने वाले 7 भवन मालिकों के बिजली- पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

    शहर में 30 हजार भवन मालिक हैं, जिनसे नगर निगम टैक्स लेता है। इनमें से 1,500 लोगों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया है। इनमें भी 80 डिफॉल्टरों से 50 हजार से 1 लाख के बीच टैक्स वसूला जाएगा।
    एक माह पहले ही पर्यटकों से गुलजार शिमला, कालका ट्रैक पर ट्रेनें पैक

    150 गारबेज बिल न देने वाले भी रडार पर

    शिमला शहर में 150 के करीब गारबेज बिल न देने वाले भी नगर निगम की रडार पर हैं, जिसमें अधिकतर होटल वाले शामिल हैं। शहर में करीब 60 हजार लोग नगर निगम की डोर टू डोर गारबेज योजना से जुड़े हैं। इसमें भी करीब 5 हजार लोग ऐसे हैं, जो समय से बिल नहीं भर रहे।
    650 करोड़ की रिकवरी करने में जुटा प्रशासन

    नगर निगम ने अभी 50 हजार से ज्यादा के टैक्स बकायेदारों को नोटिस भेजे हैं। इसके बाद 20 से 30 हजार वाले डिफाल्टरों को भी अलर्ट किया जाएगा। बता दें कि नगर निगम शिमला को टैक्स से 21 करोड़ रुपये की सालाना आय होती है। अभी निगम को शहर में लगभग 650 करोड़ रुपये की टैक्स रिकवरी करनी है।
    टौंस नदी में गिरी कार, हिमाचल के चार युवकों की उत्तराखंड में मौत

    सरकार के निर्देशों के बाद जागा नगर निगम

    कंगाली से जूझ रहे नगर निगम को सरकार की ओर से भी टैक्स समेत अन्य बिलों की रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नगर निगम प्रशासन को आय बढ़ाने को कहा है। इसके लिए निगम प्रशासन ने रिकवरी बढ़ाने के काम में तेजी लाई है।

    नगर निगम कमिश्नर आशीष कोहली का कहना है कि इन डिफॉल्टरों को पहले नोटिस जारी कर 15 दिन का टाइम दिया गया था, जिसका कोई रिस्पांस नहीं आया। मजबूरन इनका बिजली - पानी का कनेक्शन काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गारबेज बिल न देने वालों को भी एक हफ्ते का टाइम दिया गया है, इसके बाद इन पर भी कार्रवाई होगी।
    हिमाचल में बारिश-बर्फबारी जारी : 24 मार्च तक खराब रहेगा मौसम


    हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather