Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रोहित ठाकुर बोले- शिक्षा विभाग में निश्चित अवधि में भरे जाएंगे रिक्त पद

ewn24news choice of himachal 11 Mar,2023 11:44 pm

    गुणात्मक और रोजगारपरक शिक्षा सरकार का मुख्य उद्देश्य

    शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को शराचली क्षेत्र के मांदल देवता बनाड़ में लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों को संबोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य असहाय गरीब तथा निचली दीर्घा में रह रहे हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है ।
    CM सुक्खू के निर्देश : 2025 तक पूरा करें शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना का काम



    शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों को निश्चित अवधि में भरा जाएगा।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने  प्रदेश के 136000 सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया है तथा उनकी उत्कृष्ट सोच से गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है।

    रोहित ठाकुर ने उपमंडल क्षेत्र के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लोगों को देने के निर्देश भी दिए तथा विभिन्न पंचायतों से आए लोगों द्वारा दी गई समस्याओं को अधिकारियों को तीव्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में सुख आश्रय सहायता कोष को शुरू किया है इस योजना से प्रदेश के अनाथ बच्चों की  देखभाल तथा उनके द्वारा उच्च शिक्षा तक पढ़ाई का खर्चा भी सरकार वहन करेगी।
    युवाओं को रोजगार का मौका : 14 मार्च को पहुंचें आईटीआई ऊना

    शिक्षा मंत्री ने शराचली क्षेत्र के मांदल पंचायत, थाना, झगट्टान, भोलार्ड, रानवी  से आए पंचायत प्रतिनिधियों एवं  लोगों की समस्याओं तथा मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।  इसके बाद रोहित ठाकुर द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांदल का निरीक्षण किया तथा प्रधानाचार्य द्वारा  रखी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया ।

    शिक्षा मंत्री द्वारा शिव अवतार क्यालूं महाराज रोहटान तथा देवता बनाड़ मंदिर में पूजा अर्चना की तथा मंदिर में लोगों द्वारा रोहित ठाकुर का भव्य स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जुब्बल कोटखाई नावर मोतीलाल देरटा व पंचायत प्रधान मांदल बलबीर शर्मा एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष  तथा कर्मचारी एवं विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather