Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

चंबा में आधी रात को डोली धरती, 8 घंटे बाद किन्नौर जिला में आया भूकंप

ewn24news choice of himachal 07 Jul,2023 6:15 pm

    2.9 और 3.6  तीव्रता के भूकंप रिकॉर्ड

     

    शिमला। हिमाचल के चंबा और किन्नौर जिला में धरती कांपी है। आधी रात को चंबा में भूकंप आया। इसके आठ घंटे बाद किन्रौर में धरती डोली। चंबा में भी 2.9 रिक्टर पैमाने का भूकंप दर्ज किया है। भूकंप आधी रात करीब 2 बजकर 52 मिनट पर आया है। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रहा है।  इसके बाद हिमाचल के किन्नौर जिला में भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई है। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप आज सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया है।
    फर्जी दस्तावेजों से मोबाइल सिम बेचने वालों की खैर नहीं-कुल्लू में 8 मामले दर्ज

    भूकंप आने पर क्या करें

    अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें। भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। अगर रात में भूकंप (Earthquake) आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।

    घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढक लें। मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके। अगर आपके पास कुछ उपाय न हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।
    हमीरपुर में अनधिकृत तरीके से पौधे बेचने वालों की खैर नहीं-होगी कार्रवाई

    भूकंप आने पर क्या ना करें

    भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और भूकंप के खंभों से दूर रहें। अगर आप गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें। किसी पुल या फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी न करें। अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें। अगर आप भूकंप (Earthquake) के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है। घर में हैं तो चले नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं। घर के किसी कोने में चले जाएं, कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें।

     
    सीएम सुक्खू ने माता बगलामुखी मंदिर में नवाया शीश

    भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साथ ही कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं। अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं। भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।

    भूकंप की स्थिति के लिए पहले से तैयारी कैसे करें

    आपको एक इमरजेंसी किट बनाकर रखनी चाहिए, जिसमें आपके जरूरी दस्तावेज, खाना, पानी और फर्स्ट एड की चीजें हों। घर के सामान को सुरक्षित रखने की कोशिश करें और छत या किसी दीवार के गिरने की स्थिति में जरूरी सामान को बचाने के उपाय करें। अपने परिवार के लिए एक इमरजेंसी प्लान तैयार करें।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather