Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कहीं निकल न जाए वायु सेना में अग्निवीर बनने का मौका : आवेदन के लिए सिर्फ एक दिन बाकी

ewn24news choice of himachal 22 Nov,2022 6:33 pm

    23 नवंबर शाम 5 बजे तक ही हो सकेगा रजिस्ट्रेशन

    मंडी। युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका है जिसके लिए अब एक ही दिन बाकी है। भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर (वायु) के लिए भर्तियां निकाली हैं।

    आनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 23 नवंबर शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जाऐंगे। वायुसेना अग्निवीर बनने की इच्छा रखने वाले युवक और युवतियों को इसके लिए वायुसेना के वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    डीसी ने जांचें ज्वालामुखी, देहरा, और जसवां परागपुर के स्ट्रांग रूम 

    भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के तहत 27 जून, 2002 से 27 दिसंबर, 2005 तक जन्में अविवाहित युवक और युवतियां इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152.5 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर रखी गई है। आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित, फीजिक्स और अंग्रेजी के साथ बारहवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए तथा अंग्रेजी में उसके कम से कम 50 अंक हो।
    हिमाचल : 80 साल की उम्र में ऐसा जज्बा, बद्दी पुलिस ने माना कर्मयोद्धा

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टैक्नोलोजी और आईटी में तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 50 प्रतिशत अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले युवा भी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए पात्र हैं।
    हिमाचल: राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए मांगें आवेदन, 31 दिसंबर तक भेजें 

    साइंस के अलावा अन्य विषयों में भी कुल 50 प्रतिशत तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास युवा भी भर्ती के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए आनलाइन परीक्षाएं 18 जनवरी 2023 से शुरू होंगी।
    कांगड़ा : ठानपुरी की महिला के कातिल पति और भांजे को आजीवन कारावास

    अधिक जानकारी के लिए agnipathvayu.cdac.in अग्निपथ वायु डॉट सीडैक डॉट इन पर लॉग इन किया जा सकता है। इस पद के लिए चुने जाने वाले प्रत्याशी को प्रति माह 30 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। चार साल के लिए नियुक्ति की जाएगी। प्रति वर्ष 10 प्रतिशत तरक्की दी जाएगी। सेवा मुक्त होने पर 10.04 लाख रुपये भी दिए जाएंगे।

     
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather