Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

आउटसोर्स के मुद्दे पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बड़ी बात-पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 04 Apr,2023 11:26 pm

    बोले-शिमला क्लीन वेज कंपनी में अनियमितताओं की होगी जांच

    शिमला। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आउटसोर्स कर्मियों का मुद्दा गरमाया। विपक्ष ने मामले को लेकर चर्चा की मांग की। पर विधानसभा अध्यक्ष ने इसे अस्वीकार कर दिया। इससे गुस्साए विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और वॉकआउट किया। इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
    सिरमौर : NH-707 यातायात के लिए बहाल, भूस्खलन के कारण हुआ था बंद

    उन्होंने सदन में कहा कि विपक्ष को जनता ने रिजेक्ट किया है और सत्ता के बाहर किया है। इसको लेकर विपक्ष कोई मंथन नहीं कर रहा है कि जनता ने उन्हें क्यों बाहर किया। जयराम ठाकुर पांच साल मुख्यमंत्री रहे हैं, वह बताएं कि आउटसोर्स को लेकर पॉलिसी क्यों नहीं बनाई। अब 100 दिन में उनकी अंतरआत्मा जाग गई है।

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आउटसोर्स को निकालने का निर्देश सरकार ने नहीं जारी किया है। अगर कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया तो ऐसे मामला आया होगा। आउटसोर्स को लेकर सरकार का नीतिगत फैसला है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में शिमला की क्लीन वेज संस्था को 40 करोड़ रुपए दे दिए गए।
    उड़ गई ट्विटर की चिड़िया, अब आ गया डॉगी : मजेदार मीम्स कर रहे ट्रेंड

    उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से जो गड़बड़ियां हुई हैं, उनकी जांच करवाई जाएगी। जांच की जाएगी कि किसका पीएफ काटा गया, कितने लोगों को नौकरी पर लगाया गया। एक यह ही कंपनी है जिसने तांडव मचा रखा था।

    यह कंपनी रोजगार कार्यालय के रूप में काम कर रही थी। हमारी सरकार ने जल शक्ति विभाग में पांच हजार पदों को भरने का निर्णय लिया है। जल्द ही इन पदों पर विधिवत रूप से नियुक्ति कर दी जाएगी।
    हिमाचल: HRTC कंडक्टर के 360 पदों के लिए Detailed Advertisement जारी


    बजट सत्र : आउटसोर्स के मुद्दे पर तपा सदन, नारेबाजी के बाद विपक्ष का वॉकआउट


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather