Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले-विपक्ष ने डाली नई रिवायत, सत्ता छिन जाने का है गुस्सा

ewn24news choice of himachal 07 Jan,2023 2:21 am

    पहली बार हुआ धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विपक्ष मौजूद न हो

    धर्मशाला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन समाप्त हुआ और ये सत्र तीन दिन तक चला। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद नई रस्म के रूप में सत्र आता है और आज राज्यपाल के अभिभाषण की चर्चा के बाद शीतकालीन सत्र की समाप्ति हो गई है।
    बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों में टक्कर : चलेगा 'गदर 2' का जादू या 'एनिमल' जीतेगी दिल 

    उन्होंने इस दौरान विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए। कहा कि लोकतंत्र में किसी भी पार्टी की लोकप्रियता का पैमाना चुनाव होता है और आप चुनाव हार चुके हैं। जनता के जनादेश को स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के अंतिम दिन विपक्ष ने जो किया है, इससे सारी रिवायतें तोड़ दी हैं। हम भी पांच साल विपक्ष में थे।

    अगर जनता ने आपको विपक्ष में भेजा है तो उसका सम्मान करते हुए जो रस्में हैं, उसकी अदायगी होनी चाहिए। ऐसा कभी नहीं हुआ की धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विपक्ष मौजूद न हो। हिमाचल प्रदेश की 14 वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत  कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष को गुस्सा इस बात का है कि उनसे सत्ता छिन गई है। उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते तो इस अभिभाषण में पांच साल के इनके कच्चे चिट्ठों का समावेश भी कर देते, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। क्योंकि हमें विकास की राजनीति करनी है।

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जाती सरकार में 900 संस्थान खोले गए और कोई भी बजट का प्रावधान नहीं किया। जहां भी जाते रहे घोषणाएं करते रहे। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा वालों ने सब कुछ किया, लेकिन फिर भी सत्ता में वापस नहीं आ पाए।



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather