Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

डिप्टी CM अग्निहोत्री बोले- गारंटियों से पीछे नहीं हटेगी सरकार, समय दे विपक्ष

ewn24news choice of himachal 07 Mar,2023 9:01 pm

    जनता में गलत धारणा पेश करने की कोशिश कर रही भाजपा

     

    शिमला।  प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के तीन महीने के बाद सरकार व विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर गारंटियों से पीछे हटने के आरोप लगा रहा है तो अब उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर पलटवार किया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ शुरू किए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को यह समझना चाहिए कि अभी रास्ता बहुत लंबा है जो काटे नहीं कटेगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि  प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार है जिसे कोई हिला नहीं सकता। तीन महीने के छोटे अंतराल में बीजेपी वादों से मुकरने वाली कांग्रेस पार्टी की धारणा लोगों में पेश कर रही है जो सही नहीं है।
    हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आर्थिक बदहाली के बावजूद हम गारंटियों से एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष को सरकार के लिए सेटल होने के लिए समय देना चाहिए। अग्निहोत्री ने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू की है बीजेपी बताए वो क्यों नहीं कर पाए? उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से प्रदेश में ओपीएस पूरी तरह से लागू कर दी जाएगी।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर कहते हैं कि उनके केंद्र से अच्छे संबंध हैं तो वह प्रदेश का आठ हजार करोड़ वापस लाए। भाजपा ने पांच साल तक ठेके नीलाम नहीं किए। कांग्रेस ने आबकारी नीति को मंजूरी दी और सीमावर्ती राज्यों को देखते हुए नीति तैयार की है। रिसोर्स तैयार करने के लिए वाटर सेस लगाने के लिए जल्द कानून लाया जाएगा।
    शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान

    उन्होंने कहा कि रिवाज बदलने की बात करने वालों का राज बदल गया। सरकार ने प्रदेश के अनाथ बच्चों को गोद लिया है। जिसका कोई नहीं उनकी सरकार है थीम के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज है। पूर्व की सरकार के द्वारा की गई अनियमितताओं को उजागर करने के लिए सरकार श्वेत पत्र ला रही है जिसमें सब कुछ साफ हो जाएगा।

    संस्थानों को डाइनोटिफाई करने पर मुकेश ने कहा कि जहां जरूरत है वहां संस्थान खोले जा रहे हैं। 200 स्कूलों में कोई बच्चा नहीं था यह स्कूल केवल अध्यापकों के लिए खोले गए थे। भाजपा हस्ताक्षर अभियान चला रही हैं उन्हें हार के मंथन को लेकर भी कोई हस्ताक्षर अभियान चलाना चाहिए।

    वोल्वो बसों के नेक्सस पर कसेगा शिकंजा

    मुकेश अग्निहोत्री ने मुकेश ने बताया की अब सरकार डीजल बसों का लास्ट ऑर्डर ले रही है। इसके बाद सभी बसें इलेक्ट्रिक खरीदी जाएंगी। जिसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है। वहीं, उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों की प्रदेश में धड़ल्ले से चल रही वोल्वो बसों पर लगाम लगाने के लिए काम कर रही है। बाहरी राज्यों में हिमाचल नंबर की गाड़ियां रजिस्टर है। वॉल्वो बसों के नेक्सस पर सरकार लगाम लगाने के लिए सरकार अन्य राज्यों को भी अध्ययन कर रही है। इसमें बड़े रसूखदार लोग शामिल हैं। सरकार पुख्ता तरीके से इस नेक्सस पर वार करेगी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather