Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला में श्रद्धा को इंसाफ की उठी मांग : लव जिहाद और लिव इन के खिलाफ बने कानून

ewn24news choice of himachal 23 Nov,2022 1:10 am

    शिमला। दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस के बारे में जिस किसी ने भी सुना, उसकी रूह कांप उठी। श्रद्धा के हत्यारे आफताब को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग उठ रही है। राजधानी शिमला की सीटीओ चौक पर मंगलवार को डिफेंडर ऑफ ह्यूमन राइट संस्था ने प्रदर्शन किया और शेर-ए-पंजाब तक मार्च निकालकर श्रद्धा के लिए इंसाफ मांगा।

    वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रिकल व मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें 

    श्रद्धा की आत्मा की शांति के साथ आफताब पूनावाला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई। देश के साथ प्रदेश में बढ़ रहे लव जिहाद और लिव इन रिलेशनशिप के मामलों को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग भी उठाई गई।
    HPPSC Breaking : आर्युवेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

    डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट संस्था के सदस्य भरत भूषण ने कहा कि देशभर में लगातार लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। हिंदू लड़कियों को बहला- फुसलाकर उनकी हत्या करना आम हो गया है। उन्होंने कहा कि जनजागरण के जरिए उनकी संस्था देशभर में लव जिहाद को रोकने का संदेश दे रही है। उन्होंने देश में लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए सख्त सख्त कानून बनाने की मांग की।

    भारत भूषण ने कहा कि हिंदू लड़कियों के साथ लगातार लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की निधि गुप्ता हो या दिल्ली की श्रद्धा, हिंदू बेटियों को की हत्या के बाद काटकर सूटकेस में फेंक दिया जाता है। भरत भूषण ने कहा कि यदि समय पर रोका नहीं गया, तो वह दिन दूर नहीं जब शांत राज्य में ऐसी घटनाएं होने लगेंगी। उन्होंने समस्त हिंदू समाज और बेटियों से जागृत होने का भी आह्वान किया।


    श्रद्धा हत्याकांड : आफताब का कोर्ट में कबूलनामा, पुलिस रिमांड 4 दिन बढ़ा


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather