Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल : पिता की जान बचाने को बेटी ने दिया अपने लिवर का हिस्सा

ewn24news choice of himachal 29 Dec,2022 6:53 pm

    टौणी देवी के मोहिंदर कुमार को मिला नया जीवन


    रजनीश शर्मा/हमीरपुर। जरूरी नहीं रोशनी चिरागों से ही हो, बेटियां भी घर में उजाला करती हैं ... जी हां जब भी वक्त आता है तो बेटियां खुद को साबित करती हैं कि वह बेटों से कम नहीं हैं। कुछ ऐसा ही साबित कर दिखाया है जिला हमीरपुर की प्रिया ने। लिवर रोग से जूझ रहे पिता पूर्व सैनिक मोहिंदर कुमार शर्मा की जिंदगी बचाने के लिए बेटी प्रिया ने अपने लिवर का एक हिस्सा दान कर दिया।

    भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल : भारत में कहीं भी हों, कर सकेंगे वोट


    पूर्व सैनिक मोहिंदर कुमार शर्मा टौणी देवी तहसील के कोहली गांव के निवासी हैं। वह करीब दो साल से बीमार चल रहे हैं। जांच के बाद पता चला कि उनका लिवर खराब है। चिकित्सकों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। इस बीच उनकी बेटी प्रिया ने अपनी जांच कराई तो उनका लिवर मैच हो गया। प्रिया मोहिंदर की जुड़वां बेटियों में से एक है और दिल्ली के ही प्रतिष्ठित अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत है।

    TGT, पीजीटी के पदों को आवेदन की तिथि बढ़ी, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर

    जांच के बाद प्रिया ने पिता की जान बचाने के लिए अपने लिवर का हिस्सा दान करने का निर्णय लिया। लिवर ट्रांसप्लांट की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में मोहिंदर का सफल ऑपरेशन हुआ। ट्रांसप्लांट के बाद पिता-पुत्री स्वस्थ हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह ऑपरेशन 13 मई को दिल्ली में हुआ।




    मोहिंदर ने बताया कि प्रिया के लिवर का हिस्सा डोनेट करने के बाद लिवर ट्रांसप्लांट आपरेशन सफलता पूर्वक हो गया है। उन्होंने कहा कि बेटी प्रिया पर उन्हें नाज है क्योंकि उसके इस फैसले की वजह से उन्हे नई जिंदगी मिली है।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather