Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल की बेटी को दादा साहेब फालके टीवी अवॉर्ड : बेस्ट टीवी एक्ट्रेस चुनी गईं चांदनी

ewn24news choice of himachal 07 Feb,2023 7:05 pm

    'कामना' शो में निभाया आकांक्षा का दमदार किरदार

    मंडी। हिमाचल की एक और बेटी ने टीवी जगत में बड़ा नाम कमाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मंडी जिला से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस चांदनी शर्मा को बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। चांदनी को दादा साहेब फालके टीवी अवॉर्ड से नवाजा गया है।

    मुंबई के सेंटाक्रूज स्थित ताज होटल में हुए अवॉर्ड शो में उन्हें यह सम्मान मिला। कार्यक्रम में टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने लोग भी मौजूद रहे। गोहर में बेटी को मिले सम्मान की खुशी में जश्न का माहौल है। परिवार भी खुशी से फूला नहीं समा रहा। हर तरफ चांदनी शर्मा की तारीफ की जा रही है।
    HPSSC में बड़ी धांधली : जिन भर्तियों का रिजल्ट नहीं निकला, उनके पेपर भी बेचे गए

    बता दें कि सोनी टीवी के "कामना" सीरियल में बेहतरीन अदाकारी करने वाली चांदनी मंडी जिला के गांव गोहर की रहने वाली हैं। चांदनी शर्मा ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा कि यह सम्मान पाकर वह बेहद खुश हैं। उन्हें भविष्य में और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा मिली है और उनके लिए यह अवॉर्डप्रेरणास्त्रोत का काम करेगा।
    हिमाचल: गाड़ी बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 धरे-तीन हरियाणा निवासी

    "कामना" शो में अपने किरदार आकांक्षा के बारे में चांदनी ने बताया कि यह किरदार निभाते समय लगा ही नहीं कि मैं एक्टिंग कर रही हूं। इसका श्रेय लेखकों को जाता है, जिन्होंने इतनी खूबसूरती से आकांक्षा के किरदार को गढ़ा है। यह रील किरदार मेरी रियल जिंदगी से मेल खाता है।

    चांदनी बताती हैं कि आकांक्षा और मैं, दोनों एक ही शहर से हैं, जो अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। हम दोनों की परवरिश मध्यम वर्गीय मूल्यों के साथ हुई है, लेकिन हम दोनों बहुत कुछ करने की तमन्ना रखते हैं।
    मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

    मैं अपने घर पर रहकर अपनी पढ़ाई करके मां-बाप की इच्छा के हिसाब से सेटल हो सकती थी। जैसे मुझे एक बेहतर जिंदगी का अनुभव करने की ख्वाहिश थी और इसलिए मैं अपने सपनों का को पूरा करने, करियर बनाने और इसकी खूबियों का मजा लेने के लिए मुंबई आ गई। इसी तरह आकांक्षा भी करती है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए उड़ान भरती है।
    कुछ ऐसा रहा चांदनी का अब तक का सफर

    चांदनी ने ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत नेटवर्किंग से की थी। 2014 में उन्हें इंडियन प्रिसेंज 2014 के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद उन्हें मिस टूरिज्म इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ड्रीम गर्ल ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2015 से टाइटल से सम्मानित किया गया। इसके बाद कुछ वर्षों तक वे नेटवर्किंग उद्योग में सक्रिय रहीं।

    वर्ष 2018 में चांदनी ने अपना एक्टिंग डेब्यू पंजाबी म्यूजिक नखरे दा मुल से किया था। इस एल्बम को गुरपिंदर पनाग ने कंपोज़ किया था। इस एल्बम के बाद वह अनेक पंजाबी एल्बम में नजर आई। 2019 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू डार्क लाइट से किया। इस फिल्म में उन्होंने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई। 2020 में चांदनी ने टेलीविज़न इंडस्ट्री में डेब्यू सीरियल इश्क़ में मरजावां 2 से किया। कामना में लीड एक्ट्रेस के तौर पर वह टीवी इंडस्ट्री में छा गईं।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather