Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सुंदरनगर : फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर प्रशिक्षण में मनीषा कुकरेती अव्वल, रीता तिवारी सेकंड

ewn24news choice of himachal 31 May,2023 11:21 pm

    वन परिक्षेत्र अधिकारियों के दीक्षांत समारोह का समापन

    मंडी। हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में वन परिक्षेत्र अधिकारियों (Forest Range Officer) के 18 माह का प्रशिक्षण कोर्स (सातवां बैच) का विधिवत दीक्षांत समारोह का आज संपन्न हो गया। समारोह में अमिताभ गौतम, प्रधान मुख्य अरण्यपाल हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ भव्य परेड व मुख्य अतिथि को सलामी के साथ हुआ। उसके बाद प्रशिक्षित वन राजिकों की मुख्य अतिथि व प्रशिक्षुओं के परिजनों द्वारा पिपिंग सरेमनी की गई। मुख्यातिथि ने सभी उर्तीण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व मेडल से नवाजा।
    हिमाचल : मई में 84 फीसदी से अधिक हुई बारिश, 19 साल के टूटे रिकॉर्ड

     

    अपने संबोधन में मुख्यतिथि ने नव प्रशिक्षित वन राजिकों का आह्वान किया कि ये अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में लोगों की भलाई व वनों के सरक्षण हेतु सर्वेदनशील नजरिये के साथ कार्य करें। आप देशवासियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं, इसी से आपकी सफलता को आंका जाएगा। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है और आप यहां से जाने के बाद भी अपने ज्ञान को बढ़ाते रहेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।


    कांगड़ा जिला में यहां खुलनी हैं उचित मूल्य की दुकानें, ऑनलाइन करें आवेदन

     

    इससे पहले प्रदीप ठाकुर, मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण) एवं निदेशक, हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर द्वारा अपनी प्रशिक्षण रिपोर्ट में बताया कि अकादमी द्वारा इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के 44 वन राजिक उपस्थित हुए, जिनमें ( 09 महिलाएं और 35 पुरुष) प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक उतीर्ण किया, जिसमें 17 प्रशिक्षुओं ने प्रावीणय प्रमाण पत्र में उत्तीर्ण हुए। मनीषा कुकरेती ने समस्त प्रशिक्षण में स्वर्ण पदक तथा वानिकी और परिस्थिति की रजत पदक प्राप्त किया। रीता तिवारी ने वन सर्वेक्षण एवं अभियांत्रिकी में रजत पदक और अंकिता किशोर ने रेंज प्रशासन में रजत पदक प्राप्त किए।



     
    Breaking : 31 मार्च 2023 को दो साल अनुबंध सेवाएं पूरे करने वाले TGT नियमित

     

    फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर प्रशिक्षण के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में मनीषा कुकरेती सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान पर रही। रीता तिवारी ने दूसरा स्थान तथा आयुश त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में आदित्य सोनकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष वर्ग में और महिला वर्ग में मनीषा कुकरेती रही।
    Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की 

     

    इस समारोह में प्रदीप ठाकुर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवम् प्रशिक्षण) निदेशक, हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर, अजीत ठाकुर, मुख्य अरण्यपाल, मंडी, निशांत मंडहोत्रा, अरण्यपाल हमीरपुर, मनीष राम पाल, मंडलीय प्रबंधक, मंडी कमल जसवाल, मंडलीय प्रबंधक, सुंदरनगर, सुरेंद्र सिंह चंदेल, वन मंडालधिकारी (अनु एवं प्रशिक्षण) सुंदरनगर डॉ. योगेन्द्र शर्मा, वन मंडालधिकारी (मुख्यालय) हमीरपुर पारूल सूद, वन मंडाधिकारी (कार्य योजना एवं व्यवस्था) मंडी, प्रीति, उप मंडलीय प्रबंधक, घनोद मनीष रांगडा, उप अरण्यपाल, सुकेत, चमन लाल जोशी, संयुक्त निदेशक (सेवानिवृत्त), मुकेश शर्मा, उप निदेशक देवेंद्र सिंह डोगरा, उप निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुंदरनगर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


    लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर कब दौड़ेगी HRTC बस, पढ़ें खबर




    शिमला : कमरे में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू से गोदने के निशान


    हिमाचल में डिनोटिफाई किए स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला-जानें 


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather