Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

BSF में कांस्टेबल भर्ती, भरे जाएंगे 1284 पद, हिमाचल के लिए कितनी पोस्ट-जानिए

ewn24news choice of himachal 03 Mar,2023 12:06 am

    ट्रेडसमैन के पदों पर है नौकरी का मौका

    नई दिल्ली। 10वीं पास और आईटीआई (ITI) या एनसीवीटी सर्टिफिकेट धारकों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। बीएसएफ (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। भर्ती महिला और पुरुष दोनों से की जाएगी। पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की है। आवेदन बीएसएफ रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर किए जा सकते हैं।

    आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहा है उसमें आईटीआई या एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    शहीद पवन कुमार पंचतत्व में विलीन, पिथवी में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    ये है पदों की डिटेल...

    बीएसएफ (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेडसमैन) के कुल 1284 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें 1220 पुरुषों और 64 महिलाओं के लिए हैं। पुरुष कांस्टेबल कोबलर (Constable Cobbler) के 22, टेलर के 12, कुक के 456, वाटर कैरियर के 280, वॉशर मैन के 125, बार्बर के 57, स्वीपर के 263 और वटलर के 5 पदों पर भर्ती होगी। महिला कांस्टेबल कोबलर और टेलर के एक-एक, कुक के 24, वाटर करियर के 14, वॉशर मैन के सात, बार्बर के तीन और स्वीपर के 14 पदों पर भर्ती होगी।
    हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्रों को यूके में 40 लाख का पैकेज

    हिमाचल के लिए विभिन्न ट्रेड में पुरुषों के लिए सात पद हैं। कांस्टेबल कुक के तीन पद हैं। इसमें एक-एक पद अनारक्षित, ओबीसी, एससी के लिए है। कांस्टेबल वाटर कैरियर के दो पद हैं, जोकि अनारक्षित व एससी के लिए रिजर्व हैं। कांस्टेबल वॉशर मैन का एक (अनारक्षित) व कांस्टेबल स्वीपर (अनारक्षित) का भी एक पद है। महिलाओं के लिए कोई भी पद नहीं है। अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
    जयराम बोले- सुक्खू जी आप श्वेत पत्र करो जारी हम चर्चा के लिए तैयार

    बीएसएफ की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक...


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather