Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में भांग की खेती लीगल करने का मामला, उत्तराखंड पहुंची कमेटी

ewn24news choice of himachal 21 May,2023 7:37 pm

    सरकार ने पांच सदस्यीय कमेटी का किया है गठन

    शिमला। हिमाचल में सरकार ने भांग की खेती लीगल करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक डॉ. हंस राज, डॉ. जनक राज और पूर्ण चंद कमेटी के सदस्य हैं।
    उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

    कमेटी को इसी माह रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। रिपोर्ट सौंपने से पहले कमेटी उत्तराखंड पहुंची है। कमेटी ने आज उत्तराखंड में खेत में जाकर भांग की खेती का अवलोकन किया और तमाम पहलू जानें। इसका वीडियो कमेटी के सदस्य और चुराह के विधायक हंस राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
    हिमाचल : HAS और HPS के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन नियम 63 के तहत भांग की खेती को लीगल करने को लेकर चर्चा लाई गई थी। द्रंग से भाजपा विधायक पूर्ण चंद ने सदन में इसकी चर्चा लाई थी। विधानसभा सदस्यों ने भांग के औषधीय गुणों का हवाला देते हुए इसे लीगल करने की मांग उठाई थी, जिसके बाद सरकार ने इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करने का ऐलान किया था।
    हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि इसकी खेती, पत्तियों व बीज को लीगल करने को लेकर सोचा जा सकता है। भांग के कई औषधीय लाभ हैं। कमेटी की रिपोर्ट के बाद इस पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उतराखंड में भी ये खेती लीगल है।

    ND and PS एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) में भी भांग की खेती पर राज्यों को लीगल करने का अधिकार दिया गया है। भांग की खेती से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इससे नशे को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति न हो।

     
    आयोग ने 1,600 पदों पर शुरू की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू-जल्द करें 





     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather