Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

सीएम सुक्खू ने जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन संवाद-23 का किया शुभारंभ

ewn24news choice of himachal 12 May,2023 1:08 am

    बोले-युवाओं को इतिहास का ज्ञान होना आवश्यक

     

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में जवाहर बाल मंच के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संवाद-23’ का शुभारंभ करते हुए कहा जिस विचारधारा का आज कांग्रेस पार्टी सामना कर रही है, उसका मुकाबला करने के लिए ऐसे ही संगठन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से प्रेम का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचाया।
    'सुख' की सरकार में दुखी चंगर क्षेत्र की 11 पंचायतों के बाशिंदे, धरने की तैयारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की सोच में बदलाव आ रहा है, इसलिए युवाओं को इतिहास का ज्ञान होना आवश्यक है। विशेष रूप से बच्चों को संविधान की रक्षा तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी के योगदान को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस के नेताओं ने विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और भाखड़ा बांध उन्हीं की देन है, जिससे आज पूरे उत्तर भारत को बिजली मिल रही है।
    15 मई को होगा शिमला नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान

    उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं की शुरूआत कर देश के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया और भारत में आईटी क्रांति भी वही लेकर आए। पंचायती राज संस्थाओं में महिला आरक्षण भी कांग्रेस के नेतृत्व ने ही दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के नवनिर्माण के लिए उठाए गए इन सभी कदमों की जानकारी युवाओं तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने देश को खून से सींचा है और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व स्व. राजीव गांधी ने भारत  की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।

     

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों ने हर वर्ग को मजबूत किया। कांग्रेस पार्टी ने कभी लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर नहीं होने दिया, जबकि आज नफरत का बोल-बाला है। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में आने के बाद कभी नहीं सोचा कि वह मुख्यमंत्री पद तक पहुंचेंगे, लेकिन पार्टी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया है, जिसके लिए वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आभारी है। मुख्यमंत्री ने जवाहर बाल मंच के सभी प्रतिनिधियों का हिमाचल प्रदेश में आने पर स्वागत किया।

    जवाहर बाल मंच के अध्यक्ष डॉ. जीबी हरि ने मुख्यमंत्री ठाकुर का स्वागत करते हुए मंच की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह संगठन बच्चों के कल्याण के लिए समर्पित है और देशभर के बच्चों के बीच प्रेम का संदेश पहुंच रहा है। संगठन का उद्देश्य बच्चों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।
    हिमाचल की बेटी सीनियर कैप्टन रवीना को इंडिगो एयरलाइंस ने किया सम्मानित

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन ने 15 राज्यों में अपनी कार्यकारिणी गठित की है तथा वर्ष 2025 तक हर पंचायत में जवाहर बाल मंच की कार्यकारिणी बना ली जाएंगी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। दो दिवसीय कार्यक्रम संवाद-23 में देश भर के 15 राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, ओएसडी गोपाल शर्मा और रितेश कपरेट सहित जवाहर बाल मंच के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather