Breaking News

  • अम्ब-मुबारकपुर हाईवे पर ट्रक पलटा-खेतों में गिरी कार, दिल्ली के एक ही परिवार के 7 लोग घायल
  • ऊना में मातम : एक साथ उठीं नवविवाहित जोड़े की अर्थियां, इसी साल मार्च में हुई थी शादी
  • HPBOSE ने 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के नतीजे किए जारी
  • काथला प्राइमरी स्कूल में जर्जर कमरे, दीवारों पर दरारें, इस हाल में पढ़ रहे बच्चे बेचारे
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती, सुजानपुर में होंगे इंटरव्यू, 10वीं फेल को भी मौका
  • धौलाधार पर्वत श्रृंखला के रूटों पर ट्रेकिंग करने की इच्छा रखने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
  • टांडा मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर के घर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश, महिला समेत दो आरोपी और सुनार गिरफ्तार
  • पालमपुर से चोरी हुई मोटरसाइकिल सुजानपुर में बरामद, बिना नंबर बाइक पर घूम रहे दो शातिर गिरफ्तार
  • बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
  • खनन माफिया पर बड़ा प्रहार : फतेहपुर में पोकलेन और JCB समेत 9 वाहन इंपाउंड, FIR दर्ज

सुक्खू बोले- आपदा में हिमाचल को लगी 8 करोड़ की चपत, विपक्ष को लिया आड़े हाथ

ewn24news choice of himachal 22 Jul,2023 7:26 pm

    कहा-यह वक्त राजनीति करने का नहीं, दिल्ली चलें भाजपा नेता

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल को आपदा की वजह से आठ हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। ऐसे में विपक्ष सरकार पर निराधार आरोप लगा रहा है। यह वक्त राजनीति करने का नहीं है, बल्कि भाजपा नेताओं को भी उनके साथ पहली राहत राशि की किस्त के लिए केंद्र सरकार के पास चलना चाहिए, ताकि प्रदेश को राहत मिल सके।
    विक्रमादित्य सिंह की दो टूक- लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश न करें अधिकारी

    शिमला जिले के चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में बादल फटने से स्थानीय लैला खड्ड में बाढ़ आ गई। बादल फटने से एक ढाबा भूस्खनल की चपेट में आ गया। इसमें रह रहे तीन लोग मलबे में दबकर लापता हो गए हैं। आज सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। बादल फटने से इलाके में भारी नुकसान होने की आशंका है।
    डीजीपी संजय कुंडू बोले- 11 माह में पुलिस जिला नूरपुर ने किया अच्छा काम

     

    इसका आकलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ढाबे के ढह जाने से मलबे में एक परिवार के तीन लोग लापता हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हिमाचल के मनाली में लापता हुए नौसेना के जवानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो शव मलबे से निकाले जा रहे हैं, उनकी शिनाख्त की जा रही है।
    हिमाचल : बारिश का कहर जारी, कहीं फटा बादल, गिरे पेड़, जमीन धंसी, मार्ग बंद

     

    बता दें कि हिमाचल मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में भूस्खलन से 600 से अधिक सड़कें बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं और कई जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग के अलर्ट पर कहा कि सरकार ने प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा है।



     



    [embed]
    [/embed]

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather