Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए मंत्री बनाने के संकेत, सुधीर शर्मा बोले- मैं विधायक ही अच्छा

ewn24news choice of himachal 22 Feb,2024 11:18 pm

    हिमाचल कैबिनेट में अभी एक पद है खाली

    शिमला। हिमाचल में अभी भी मंत्री का एक पद खाली है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 12 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल सुक्खू मंत्रिमंडल में 11 सदस्य हैं।

    एक तरफ जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को दोबारा मंत्री बनाने की संकेत दिए हैं, वहीं सुधीर शर्मा ने मंत्री न बनकर विधायक के रूप में ही कार्य करने की बात कही है।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पर्यटन से जुड़े एक सवाल के जवाब के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधीर शर्मा मंत्री बनेंगे। वह वरिष्ठ मंत्री रहे हैं।

    भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है, किसी को नहीं पता। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जवाब दे रहे थे तो उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा मंत्री रहे हैं। इस पर विपक्ष ने कहा कि अब सुधीर शर्मा कब मंत्री बनेंगे। इस पर ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने यह बात कही। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद एक बार फिर सुधीर शर्मा के मंत्री बनने की चर्चा तेज हो गई हैं।

    विधानसभा में मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक सुधीर शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को 14 महीने का वक्त पूरा हो गया है।

    मार्च के पहले हफ्ते में आचार संहिता लग जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद क्या परिस्थितियां बनती हैं, वो तो वक्त बताएगा। पर जो चीज जिस समय होनी हो तभी होती है।

    जब आदमी को भूख लग रही हो तभी खाना खाएगा, जब पेट भरा हो तब थोड़ी खाएगा। विधायक के रूप में कार्य कर रहा हूं। जब तक हूं मैं विधायक के रूप में ही कार्य करूंगा। मंत्री पद के लिए किसी और को एडजस्ट कर सकते हैं। मैं पहले भी विधायक रहा हूं।

    वहीं, लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सुधीर शर्मा ने कहा कि वह विधायक हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र तक सीमित हैं। लोकसभा चुनाव में सरकार में काम कर रहे बड़े बड़े धुरंधरों को मौका देना चाहिए।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather