Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

SCA चुनाव बहाली को लेकर सीएम सुक्खू ने कही बड़ी बात-पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2023 11:36 pm

    बोले- किया जा सकता है विचार

    शिमला। हिमाचल में छात्र संघ चुनाव (SCA Election) बहाली को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ी बात कही है। संजौली कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के बाद मीडिया द्वारा पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह खुद एससी (SCA) के अध्यक्ष थे और इस बारे में स्टडी कर रहे हैं। जब वह एससीए के अध्यक्ष थे और यूनिवर्सिटी में पढ़ा करता था तो मेरे सामने दो मर्डर हुए थे। हिंसा न हो, कोई ऐसा मापदंड (Criteria) देखेंगे और भविष्य में इस बारे विचार कर सकते हैं।

    सुक्खू बोले-लोकतंत्र को बचाना है तो विपक्षी दलों को मिलकर लड़नी होगी लड़ाई

    उन्होंने संजौली कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान संबोधन में कहा कि इतिहास अपने आप को दोहराता है और भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वर्तमान में जीना चाहिए। मुख्यमंत्री ने भी इसी संजौली कॉलेज से अपनी शिक्षा ग्रहण की थीं और आज मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। बजट में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए प्रावधान किया गया है।
    हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

    मख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आने वाले समय में करने वाले है जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सके। सीएम ने कॉलेज से जुड़े अपने पुराने अनुभवों को भी विद्यार्थियों के साथ सांझा किया। मुख्य्मंत्री ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए हार्ड वर्क का मंत्र भी दिया।

     

    मुख्यमंत्री ने संजौली कॉलेज के लिए पांच करोड़ की घोषणा की और कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी और क्लासरूम बनाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्री हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर और विधायक इंद्रदत्त लखन पाल, कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा और प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने कॉलेज के वर्तमान छात्रों के साथ पूर्व में रहें सहयोगी छात्रों को सम्मानित भी किया।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather