Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

सुक्खू का अलग अंदाज-ऑल्टो में आए, नाराज विधायक को भी संग लाए

ewn24news choice of himachal 14 Mar,2023 5:36 pm

    अपनी कार में विधानसभा परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री

    शिमला। हिमाचल बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अपनी ऑल्टो कार से विधानसभा पहुंचे। नाराज विधायक रवि ठाकुर को भी अपने साथ बिठाकर सुक्खू विधानसभा लाए। 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है।

    सुक्खू सरकार का पहला बजट सत्र शुरू, ऑल्टो कार में विस पहुंचे सीएम

    बता दें कि लाहौल स्पीति के कांग्रेस के विधायक रवि ठाकुर अपने क्षेत्र से अधिकारियों के तबादलों को लेकर नाराज थे। एक तरफ जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई थी तो सोमवार को रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को ही निशाने पर ले लिया था। उन्होंने कहा था कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी मंत्री नहीं रहे हैं और वह सीधे विधायक से मुख्यमंत्री बन गए हैं ऐसे में सरकार में आने और प्रशासनिक पकड़ में थोड़ा समय लगता है।
    हिमाचल हाईकोर्ट ने निकाला क्लर्क कम प्रूफ रीडर के लिखित व टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट

    उन्होंने कहा था कि जिस तरह से बच्चा पैदा होने के बाद खाने के लिए दांत आने में समय लगता है। वैसे ही शायद थोड़ा समय लग सकता है। इसको लेकर ही कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा था कि लाहौल स्पीति में एसडीएम बीडीओ से लेकर कई पद खाली पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कोई अधिकारी जब तक ज्वाइन नहीं कर लेता तब तक पहले वाले अधिकारी को रिलीव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द पदों को भरा जाए।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather