Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, नेताओं और कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

ewn24news choice of himachal 23 May,2023 3:26 pm

    मंत्रियों, विधायकों ने किया स्वागत

    कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार यानी आज सुबह कांगड़ा दौरे पर पहुंचे। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस आशीष बुटेल, विधायक सुधीर शर्मा, रघुवीर बाली, केवल सिंह पठानिया, यादविंद्र गोमा, भवानी सिंह पठानिया आदि ने गगल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री के समर्थन में ने जोरदार नारेबाजी की।

    जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम सुक्खू मंगलवार यानी आज ओल्ड सर्किट हाउस से करीब 10 बजकर 50 मिनट पर डीसी ऑफिस धर्मशाला जाएंगे। यहां पर सीएम सुक्खू पर्यटन की रिव्यू मीटिंग में शिरकत करने के बाद लंच करेंगे।

    24 मई को भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डीसी ऑफिस धर्मशाला विभिन्न बैठकों में शिरकत करेंगे। 25 मई को सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर बस स्टैंड धर्मशाला में इलेक्ट्रिकल बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसे बाद बस स्टैंड मैक्लोडगंड का भूमि पूजन करेंगे।

    करीब 11 बजकर 50 मिनट पर ढगवार में मिल्क प्लांट का दौरा करेंगे। इसके बाद नरवाणा में करीब सवा एक बजे धौलाधार बायोडायवर्सिटी पार्क का दौरा करेंगे। 26 मई को सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर धर्मशाला पुलिस ग्राउंड से खबली हेलीपैड देहरा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बस स्टैंड हरिपुर सहित कुछ मार्गों का लोकार्पण करेंगे। धार से धगड़ वाया लूणसु सड़क और धगड़ नाला पर पुल की आधारशिला रखेंगे।

    बेह धनोटू वाया पन्याली पीरबड़ सत्संग घर से राधा स्वामी सत्संग घर तक रोड की आधारशिला भी रखेंगे। दोपहर बाद करीब 3 बजे खबली देहरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 28 मई को नई दिल्ली से सुबह करीब सवा 11 बजे धर्मशाला लौटेंगे।

    धर्मशाला में एनपीएस एसोसिएशन की आभार रैली में शिरकत करेंगे। शाम तीन बजे पुलिस ग्राउंड धर्मशाला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 29 मई को दिल्ली में ऑफिशियल मीटिंग में शिरकत करेंगे। 30 मई को नई दिल्ली से शिमला लौटेंगे। 31 मई को शिमला से रैहन फतेहपुर जाएंगे।


    हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली


    हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट



     
    इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर


    उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ


    कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: 28 के बाद जारी होंगे दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather