Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

ewn24news choice of himachal 19 Feb,2023 8:18 pm

    मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से प्रदेश के 6000 बच्चों को मिलेगा लाभ

    मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार देर शाम मंडी के परिधि गृह में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया था, लेकिन वर्तमान सरकार पूर्व सरकार की अधर में लटकी सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला मंडी के साथ-साथ प्रदेश भर के लोगों से उन्हें भरपूर स्नेह और सम्मान मिल रहा है और इसके लिए वह सभी के आभारी हैं।

    लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ के रूप में अपनाने का निर्णय लिया है। योजना के अन्तर्गत उनकी उच्च शिक्षा, जेब खर्च, स्वरोजगार तथा घर निर्माण के लिए तीन बिस्वा भूमि सहित तीन लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। जिसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना चलाई हुई है जिसके अंतर्गत प्रदेश के लगभग 6000 बच्चों को लाभ मिलेगा।
    कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की ANSWER KEY जारी

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने लगभग दो माह के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में प्रदेश सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होगा। वर्तमान सरकार योजनाओं की घोषणा करने से पहले आवश्यक बजट का प्रावधान कर रही है। सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है और सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
    कश्यप बोले- अधिकारी ने चार्जशीट बनाने में की मदद, सुक्खू सरकार ने नवाजा

    वहीं, इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी वहां मौजूद लोंगों को सम्बोधित किया और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इससे पूर्व सुंदरनगर से मंडी तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
    WHATSAPP लाया नया फीचर, इन यूजर्स की लगी लॉटरी-जानिए डिटेल

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंपा ठाकुर, चेत राम ठाकुर, पवन ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather