Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से होगी चर्चा

ewn24news choice of himachal 14 Dec,2022 9:48 pm

    पीएम मोदी से भी मुलाकात का मांगा गया समय

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़े प्रशासनिक फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि फिलहाल कोई भी प्रशासनिक फेरबदल नहीं होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व शिमला में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि दिल्ली में पीएम से मिलने का टाइम मांगा गया है। उनसे शिष्टाचार भेंट करनी है। इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं से मिलना है और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होनी है।
    सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से होगी चर्चा 

     

    तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे सता के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। अभी डीसी एसपी के तबादले पर कोई विचार नहीं है और सभी डीसी एसपी को काम करने को कहा है। विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 से 30 दिसंबर के बीच सेशन कराने की बात चली है, यदि नहीं हो पाया तो 15 जनवरी के बाद यह सत्र करवाया जाएगा।

    बता दें कि बुधवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में सीएम कांग्रेस आला नेताओं से मिलने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे, जबकि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भी सीएम सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सभी विधायक इसमें शामिल होंगे।
    Breaking प्रो. चंद्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर, नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में दिलाएंगे शपथ



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather