Breaking News

  • विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर केंद्र का तोहफा, 21.05 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने जोगिंदर नगर को दी 76.31 करोड़ की सौगातें
  • साहब! छेड़छानी करता है सौतेला पिता, गाली गलौज और मारपीट भी की
  • आजाद प्रेस क्लब जिला नूरपुर ने SDM के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर केंद्र से मिलने वाला है बड़ा तोहफा
  • हिमाचल के 50 हजार बच्चों को राहत, पहली कक्षा में दाखिले का रास्ता साफ
  • सिल्ह स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने बांटी स्वच्छता किट
  • नेरवा में सड़क हादसा : स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो ने गंवाई जान
  • HRTC बसों में यात्री के साथ 30 किलो वजन तक सामान का नहीं लगेगा किराया
  • HRTC लगेज पॉलिसी : अब बिना यात्री सामान भेजना हुआ सस्ता

हिमाचल में अभी सीएम और डिप्टी सीएम ही चलाएंगे सरकार, बांटे विभाग

ewn24news choice of himachal 14 Dec,2022 12:12 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी मंत्रियों की नियुक्तियां नहीं हुई हैं, मंत्रिमंडल का गठन न होने तक मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने सभी विभाग आपस में बांट लिए हैं। हिमाचल सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार देर रात को अधिसूचना जारी कर दी गई।

    हिमाचल : विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज, गैर जमानती वारंट जारी

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना और कार्मिक विभाग रखे हैं। जबकि उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जलशक्ति विभाग, परिवहन और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास पांच विभाग रखे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री को तीन विभाग दिए गए हैं।
    जाखू मंदिर पहुंचे सीएम सुक्खू, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

    हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को मंत्रियों से पहले पोर्टफोलियो दे दिए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री की नियुक्ति के साथ ही मंत्रियों की नियुक्तियां हो जाती थी, उसके बाद ही विभाग बांटे जाते थे।
    गोकुल बुटेल सीएम सुक्खू के प्रिंसिपल एडवाइजर (आईटी) नियुक्त

    मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के तीसरे दिन भी मंत्रियों पर फैसला नहीं हो पाया तो ऐसे में सरकारी कामकाज को चलाने के लिए दोनों को पोर्टफोलियो का आवंटन हो गया।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather