Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

धर्मशाला में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का सफल आयोजन, 3 सेंटर में हुई

ewn24news choice of himachal 30 May,2023 1:04 am

    साल 2022 में भी संघ लोक सेवा आयोग ने दिए थे 3 केंद्र

     

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के साथ कांगड़ा जिला प्रशासन ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता की मिसाल पेश की है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने जिले को लगातार दूसरे साल तीन परीक्षा केंद्र दिए थे, जहां 28 मई को सफलतापूर्वक आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करवाई गई।
    जोगणी माता मंदिर के समीप खाई में फंसा व्यक्ति, SDRF मंडी की टीम ने किया रेस्क्यू 

     

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली ने 28 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। इसे लेकर धर्मशाला में तीन परीक्षा केंद्रों की स्थापना की गई थी। साल 2022 में भी संघ लोक सेवा आयोग ने कांगड़ा जिले को 3 परीक्षा केंद्र दिए थे।

    डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए धर्मशाला में राजकीय डिग्री कॉलेज के साथ साथ राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला और राजकीय वरिष्ठ (छात्र) माध्यमिक पाठशाला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग के करीब 80 अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर थे।
    बिलासपुर : नए से पुराने मकान की तरफ गया था बुजुर्ग, गौशाला में मिला मृत 

     

    उन्होंने बताया कि इन तीन परीक्षा केंद्रों में पहले सत्र में कुल 552 और दूसरे सत्र में 545 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहले सत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज में 311, राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला में 179 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र) पाठशाला 62 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरे सत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज में 309, राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला में 175 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र) पाठशाला 61 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

    बता दें कि प्रशासन के पुख्ता प्रबंधों के चलते 28 मई को धर्मशाला में ओपीएस बहाली की विशाल आभार रैली के चलते भारी ट्रैफिक के बावजूद परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के अलावा परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली गईं।

     

    डीसी ने कांगड़ा जिले में सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के लिए केंद्र स्थापित करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में परीक्षा केंद्र के होने से कांगड़ा जिला के साथ-साथ अन्य साथ लगते जिलों के उम्मीदवारों को बहुत सहूलियत हुई और उन्हें परीक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ा।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather