Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

शिमला ट्रैफिक समस्या- चौड़ा होगा सर्कुलर रोड, कमेटी तैयार करेगी रिपोर्ट

ewn24news choice of himachal 30 Jun,2023 12:09 am

     पेंडिंग पार्किंग के निर्माण में भी तेजी लाई जाएगी

    शिमला।  हिमाचल का शिमला शहर कभी ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और इसे 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। शिमला हिमाचल के सिर पर एक ताज की तरह है। शिमला में रिज, माल रोड, जाखू हिल, कुफरी, नालदेहरा, नारकंडा आदि कई घूमने लायक स्थान हैं।

    पर्यटन सीजन में काफी संख्या में लोग शिमला का रुख करते हैं। पर शिमला शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की समस्या है। यह समस्या कई बार सारी ट्रिप का मजा किरकिरा कर देती है। पर्यटन सीजन में भीड़ ज्यादा होने पर गाड़ियां सड़कों पर रेंगती नजर आती हैं।
    हिमाचल : भाजपा ने शराब ठेकों के मुद्दे पर घेरी सुक्खू सरकार, मांगी जांच

     

    हालांकि, शिमला पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहते हैं, लेकिन इस समस्या का हल निकालना जरूरी है। वर्तमान सरकार इसको लेकर कोशिश में भी जुट गई है। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के सर्कुलर रोड का निरीक्षण किया और जहां-जहां कमियां हैं, उनको दूर करने के लिए अधिकारियों को रोडमैप तैयार करने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा सरकार ने इसके लिए एक कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया है, जो पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी।
    हिमाचल में कर्मचारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला प्रशासनिक और पॉलिटिकल पर्यटन शहर है। शहर में ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसे कम करने के लिए सरकार प्लान बना रही है। सर्कुलर रोड को जहां-जहां से चौड़ा करने की जरूरत है, वहां से सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए जमीन को एक्वायर करने की भी जरूरत होगी तो वह भी किया जाएगा। इसके अलावा पेंडिंग पार्किंग के निर्माण में भी तेजी लाई जाएगी। इसके वर्ल्ड बैंक के सहयोग से शिमला में रोप-वे का निर्माण भी होना है, जिससे शहर में ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।


    हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , 10 से 20 हजार होगा




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather