Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

नादौन: 'सुक्खू सर’ से मिलने पहुंचे बच्चे, फोटो खिंचवाई-बातचीत भी की

ewn24news choice of himachal 11 Apr,2023 8:58 pm

    सेरा विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनने के दौरान

    नादौन। कार्य करने की अपनी विशिष्ट शैली से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी वर्गों को प्रभावित कर रहे हैं, विशेष रूप से बच्चों के बीच वह ‘सुक्खू सर’ के नाम से लोकप्रिय हो रहे हैं। अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर नादौन पहुंचे मुख्यमंत्री से हर वर्ग के लोग मिलने आ रहे हैं, और इनमें काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं, जो उन्हें ‘सुक्खू सर’ के नाम से पुकारते हैं।
    11 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

    सेरा विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनने के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र के जंगली गांव की बच्चियां कृतिका, ईशू, आरुषि, रिया और रिद्धिमा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची, फोटो खिंचवाई और उनसे बातचीत की।
    मुख्यमंत्री के साथ भेंट कर सभी बच्चियां उत्साहित नजर आई। उन्होंने बताया कि ‘सुक्खू सर’ ने सबसे पहले उनका परिचय प्राप्त किया और मिठाई खिलाई। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर फैसले ले रहे हैं और इसी से प्रभावित होकर वे यहां उनसे मिलने पहुंची हैं।
    Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार ने एक प्रतिशत ब्याज पर शैक्षणिक ऋण उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में उच्च व व्यवसायिक शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रही है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है। जल्द ही शिक्षा में किए जा रहे सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

    इससे पूर्व भी कई बार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के साथ विशेष लगाव देखने को मिला है और बच्चे उनसे प्रभावित दिखे हैं।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather