Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

मनीष गर्ग ने सिरमौर में जांचें स्ट्रांग रूम-कल जाएंगे सोलन और बिलासपुर

ewn24news choice of himachal 20 Nov,2022 2:33 am

    सुरक्षा व्यवस्थाओं में संतोष व्यक्त किया

    शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग इन दिनों सिरमौर, सोलन और बिलासपुर जिलों के अपने चार दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने सिरमौर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और संतोष व्यक्त किया।
    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती : हिमाचल कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    अपने प्रवास के पहले दिन देर सांय उन्होंने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां और नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाहन शहर का दौरा किया तथा ईवीएम और वीवीपैट के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आज श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगड़ाह और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम तथा मतगणना केंद्रों का भी दौरा किया।

    कल रविवार को वह पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और उसके पश्चात सोलन जिला के नालागढ़ तथा बिलासपुर जाएंगे।  गर्ग ने चुनाव प्रत्याशियों के कुछ प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि वे स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
    PNB सहित इन बैंकों में जॉब, जल्द करें आवेदन-हिमाचल में यहां होगी परीक्षा

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मशीनों को मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में पांच स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं और सभी पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है।
    उपायुक्त राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा के अतिरिक्त संबंधित रिटर्निंग अधिकारी भी इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ थे।

     


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather