Breaking News

  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया SET 2023 का रिजल्ट, यहां देखें
  • शिमला अवैध मस्जिद विवाद : नेरवा में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन
  • हमीरपुर : दसवीं फेल या पास युवाओं को मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद
  • राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को मिले SPG सुरक्षा : कुलदीप राठौर
  • चुनाव प्रचार पर निकलेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शेड्यूल तैयार
  • हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया
  • सुरला स्कूल में द हंस फाउंडेशन ने छात्राओं को बांटी स्वच्छता किट
  • शिमला : घर के मंदिर से उठी चिंगारी ने जला डाला आशियाना
  • राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बिफरी महिला कांग्रेस, किया प्रदर्शन
  • कोटला स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता, कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

ज्वालाजी से वृंदावन बस सेवा : ये है पूरा रूट और समय, पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 24 Apr,2023 12:30 pm

    ज्वालाजी। हिमाचल के कांगड़ा जिला के ज्वालाजी से वृंदावन एचआरटीसी बस सेवा का लाभ बहुत लोग उठा रहे हैं। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में हर वर्ष लाखों लोग मां की ज्योतियों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

    यह बस सेवा ऐसे लोगों के लिए लाभदायक है जो विभिन्न राज्यों से इन मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए आते हैं। भक्त इस रूट से ज्वालाजी से वृंदावन सफर कर रहे हैं। बस के रूट और समय को लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं इस बस का पूरा रूट ...

    हमीरपुर : लगने वाला है रोजगार मेला, आईटीआई पास युवाओं को मिलेगी नौकरी

    बस दिल्ली कश्मीरी गेट सराय काले खां, फरीदाबाद, होडल, कोसी भी जाती है। पहले बस दिल्ली न जाकर बाहर से ही वृंदावन के लिए निकलती थी।

    बस का रूट अब ज्वालाजी-वृंदावन वाया नादौन, धनेटा, बंगाणा, ऊना, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला, पानीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, होडल व कोसी हो गया है।
    धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया

    ये है टाइमिंग

    बस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर ज्वालाजी से रवाना होती है। रात करीब साढ़े 12 बजे चंडीगढ़ से चलती है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली पहुंचती है। फिर दिल्ली से चलकर 9 बजे सुबह वृंदावन पहुंचती है। नादौन से शाम सात बजे और ऊना से रात 9 बजकर 15 मिनट पर वृंदावन के लिए चलती है।

    वृंदावन से बस शाम 6 बजे ज्वालाजी के लिए निकलती है। रात 10 बजकर 30 मिनट पर आईएसबीटी दिल्ली से रवाना होती है। सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर चंडीगढ़ से चलती है। सुबह 6 बजे ऊना पहुंचती है। नादौन में सुबह 8 और ज्वालाजी 8 बजकर 15 मिनट पर पहुंचती है। बस का किराया करीब 800 रुपए प्रति यात्री है।
    कोटला से दिल्ली HRTC बस सेवा तीन साल बाद फिर शुरू, जानें रूट और टाइमिंग


    SCHEDULE:


    •Jawalaji (Dep.) 6:30 pm

    •Nadaun (Dep.) 7:00 pm

    •Una (Dep.) 9:15 pm

    •Chandigarh-17 (Dep.) 12:30 am

    •Delhi ISBT (Arr.) 5:30 am

    •Vrindavan (Arr.) 9:00 am




    RETURN SCHEDULE:


    •Vrindavan (Dep.) 6:00 pm

    •Delhi ISBT (Dep.) 10:30 pm

    •Chandigarh-43 (Dep.) 3:30 am

    •Una (Arr.) 6:00 am

    •Nadaun (Arr.) 8:00 am

    •Jawalaji (Arr.) 8:15 am



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather