Breaking News

  • खनन माफिया पर बड़ा प्रहार : फतेहपुर में पोकलेन और JCB समेत 9 वाहन इंपाउंड, FIR दर्ज
  • हरिपुर में मनाई श्री चंद्रधर गुलेरी की जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
  • जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक
  • मोहाली-कुराली हाईवे पर भीषण हादसा : ऊना के प्रसिद्ध व्यवसायी के बेटा-बहू और वरिष्ठ वकील की गई जान
  • मंडी ITI में क्लब महिंद्रा और महिंद्रा एंटरप्राइज के सहयोग से होगी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के चार तस्करों से 26 ग्राम से अधिक हेरोइन और नकदी बरामद
  • कांगड़ा : चैतड़ू में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन बाइक सवार युवक
  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन

कांगड़ा: मंदिर भूमि पर बिना किसी लीज डीड कैसे चल रहा स्टोन क्रशर-होगी जांच

ewn24news choice of himachal 24 Jan,2023 10:48 pm

    डीसी कांगड़ा ने मामले में लिया कड़ा संज्ञान

    धर्मशाला। हिमाचल के जिला कांगड़ा के श्री राम गोपाल मंदिर डमटाल की जमीन पर अनाधिकृत तरीके से स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों के संचालन का मामला सामने आया है। मंदिर की भूमि का उपयोग खनन और स्टोन क्रशर के लिए बिना किसी लीज डीड के हो रहा है।
    विक्रमादित्य सिंह का ऐलान-'मंत्री आपके द्वार' कार्यक्रम करेंगे शुरू

     

    डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने डमटाल के श्री राम गोपाल मंदिर की भूमि पर स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों के अवैध एवं अनाधिकृत संचालन का कड़ा संज्ञान लिया है। मामले की जांच को एसडीएम इंदौरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसे लेकर डीसी ने आदेश जारी किए हैं।
    हिमाचल : तेज रफ्तार ने ली पंजाब के तीन युवकों की जान, एक ही बचा जिंदा

     

    डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि श्री राम गोपाल मंदिर डमटाल की जमीन पर अनाधिकृत तरीके से स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों के संचालन का मामला ध्यान में आया है। इस संदर्भ में मंदिर के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम इंदौरा ने अवगत कराया है कि मंदिर की भूमि का उपयोग खनन और स्टोन क्रशर संचालन के लिए करने को लेकर इन ऑपरेटरों के साथ किसी लीज डीड पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं।

    यह भी प्रतीत होता है कि स्टोन क्रशर संचालकों ने खनन व स्टोन क्रशिंग ऑपरेशन के लिए पीएमटी पंजीकरण और उद्योग तथा खनन विभाग, राज्य भूवैज्ञानिक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे विभिन्न विभागों से अन्य मंजूरी के संदर्भ में किसी भी वैधानिक आवश्यकता को पूरा नहीं किया है।
    पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव 5 से 8 मार्च तक, नशा निवारण होगी थीम

     

    डीसी ने बताया कि मामले को देखते हुए श्री रामगोपाल मंदिर, डमटाल की भूमि पर सभी स्टोन क्रशर एवं खनन पट्टे का निरीक्षण कर फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंपने के लिए एसडीएम इंदौरा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। खनन अधिकारी नूरपुर, जिला उद्योग केंद्र कांगड़ा के महाप्रबंधक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नूरपुर के क्षेत्रीय अधिकारी कमेटी के सदस्य होंगे। ये कमेटी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के साथ इन संचालकों द्वारा खनन एवं स्टोन क्रशर संचालन के लिए ली गई सांविधिक स्वीकृतियों के संपूर्ण दस्तावेज भी प्रस्तुत करेगी।

     
    सीमेंट विवाद नहीं सुलझा तो कानूनी रास्ता अपनाएगी हिमाचल सरकार

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather