Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जोगिंदरनगर-सरकाघाट हाईवे पर खाई में लुढ़की कार, एक की मौत-दो घायल

ewn24news choice of himachal 12 Jan,2023 7:07 pm

    घायलों को PGI चंडीगढ़ किया गया रेफर

    जोगिंद्रनगर। मंडी जिला में जोगिंदरनगर-सरकाघाट हाईवे पर मकरीड़ी के पास एक हादसा पेश आया है। बुधवार देर रात यहां पर एक इनोवा कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार 3 लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

    सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

    जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल पंजाब के मोहाली जिला के रहने वाले हैं। तीनों के नाम गांव नाडा निवासी संदीप, रितेश तथा सुखप्रीत है। हादसे में रितेश की मौत हुई है वहीं सुखप्रीत और संदीप घायल हैं। दोनों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
    हिमाचल : ICICI ब्रांच मैनेजर ने किया करोड़ों का घोटाला, म्यूचुअल फंड के पैसे अपने खाते में डाले

    बताया जा रहा है कि तीनों चेलिंग स्थित संदीप के ससुराल आ रहे थे, लेकिन जैसे ही उनकी इनोवा कार रात करीब 1:00 बजे मकरीड़ी के नागचला के पास पहुंची तो असंतुलित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। राहगीरों ने घायलों को खाई से निकलाकर सड़क तक पहुंचाया और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather