Breaking News

  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान

हिमाचल: खाई में गिरी कार, धू-धू कर जली-फौजी युवक ने ऐसे बचाई जान

ewn24news choice of himachal 28 Nov,2022 6:54 pm

    लडभड़ोल की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ का मामला

    जोगिंद्रनगर। हिमाचल में खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। कुछ ही समय में कार धू-धू कर जल गई। कार सवार फौजी युवक ने समय रहते कार से छलांग लगाकर जान बचाई। यह मामला हिमाचल के जिला मंडी का है।

    मैक्लोडगंज : खड़ा डंडा मार्ग पलटी कार, तीन घायल-टांडा में भर्ती

    बता दें कि कलेहड़ू निवासी सैनिक अभिषेक छुट्टी पर घर आया है। आज सुबह किसी कार्य के लिए कोलंग से एहजू जा रहा था। लडभड़ोल की रोपड़ी पंचायत के लकेहड़ में जब पहुंचा तो कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही कार में आग लग गई।

    हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। पर कार सवार अभिषेक ने समय रहते ही कार से छलांग लगा दी थी। उसे चोटें आई हैं। घायल सैनिक को जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार में आग कैसे लगी यह जांच विषय है।

     

    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather